बड़ाई

बड़ाई के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बड़ाई के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बड़े होने की अवस्था या भाव, बड़ापन
  • किसी काम या बात में औरों की अपेक्षा बढ़-चढ़कर होने वाला कोई विशेष गुण या श्रेष्ठता, पद, मान-मर्यादा, वयस्, विद्या, बुद्धि आदि का आधिक्य, इज्जत, दर्ज़ा, उम्र वगै़रह की ज़्यादती, बड़प्पन, श्रेष्ठता, बुज़ुर्गी

    उदाहरण
    . छोटाई बड़ाई का ध्यान रखकर बातचीत करना चाहिए। . अपनी बड़ाई अपने हाथ है।

  • परिमाण या विस्तार, घेरा, फैलाव, डील-डौल आदि

    उदाहरण
    . जितना बड़ा कमरा हो उतनी बड़ी चटाई बनाओ।

  • किसी में होने वाले विशिष्ट गुण के संबंध में कही जाने वाली प्रशंसात्मक उक्ति, महिमा, प्रशंसा, तारीफ़, सराहना
  • महान होने की अवस्था या भाव

    उदाहरण
    . हिंदी साहित्य में प्रेमचंद की बड़ाई को झुठलाया नहीं जा सकता।

बड़ाई से संबंधित मुहावरे

बड़ाई के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • praise, eulogy
  • greatness

बड़ाई के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रशंसा

बड़ाई के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रशंसा

बड़ाई के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बड़प्पन

बड़ाई के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बड़ा होने की स्थिति या भाव
  • छोटाई का उल्टा
  • प्रशंसा, तारीफ़, सम्मान, स्तवन

बड़ाई के मालवी अर्थ

बड़ाई

विशेषण

  • प्रशंसा, किसी व्यक्ति या ईश्वर आदि के गुणों का बखान करना, बढ़ा-चढ़ाकर कहना।

अन्य भारतीय भाषाओं में बड़ाई के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

बड़ाई - بڑائی

तारीफ़ - تعریف

पंजाबी अर्थ :

वडिआई - ਵਡਿਆਈ

गुजराती अर्थ :

बड़ाई - બડાઈ

मोटाई - મોટાઈ

वखाण - વખાણ

कोंकणी अर्थ :

व्हडपण

तोखणाय

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा