badalnaa meaning in hindi

बदलना

बदलना के अर्थ :

बदलना के हिंदी अर्थ

अरबी, हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • और का ओर होना, जैसा रहा हो उससे भिन्न हो जाना, परिवर्तन होना

    उदाहरण
    . इसका रंग बदल गया। . इतने ही दिनों में उसकी शक्ल बदल गई।

  • एक स्थान पर दूसरा हो जाना, जहाँ जो वस्तु रही हो वहाँ वह न रहकर दूसरी वस्तु आ जाना

    उदाहरण
    . फाटक पर पहरा बदल गया। . मंदिर पर मेरा जूता बदल गया। . मेरा छाता बदल गया।

  • एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियुक्त होना, एक जगह से दूसरी जगह तैनात होना

    उदाहरण
    . वह कलक्टर यहाँ से बदल गया।


सकर्मक क्रिया

  • और का और करना, जैसा रहा हो उससे भिन्न करना, परिवर्तन करना
  • एक के स्थान पर दूसरा करना, जिस स्थान पर या जिस व्यवहार में जो वस्तु रही हो उसे न रखकर दूसरी रखना या उपस्थित करना, एक वस्तु के स्थान की पूर्ति दूसरी वस्तु से करना

    उदाहरण
    . घर बदलना, कपड़ा बदलना।

  • एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लेना या एक वस्तु लेकर दूसरी वस्तु देना, विनिमय करना

    उदाहरण
    . रमा ने अपनी पुरानी फ्रीज़ बदल दी। . फटा रुपया बदलना। . चादी बदलकर सोना लेना।

बदलना से संबंधित मुहावरे

  • किसी से बदल जाना

    किसी के पास अपनी चीज़ चली जाना और अपने पास उसकी चीज़ आ जाना (वास्तव में 'किसी' से अभिप्राय किसी की वस्तु से है)

  • बात बदलना

    एक बार एक बात कहना दूसरी बार दूसरी, काटकर पलटना, मुकरना

बदलना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • भिन्न होना, एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लेना अथवा एक के स्थान पर दूसरा हो जाना

अन्य भारतीय भाषाओं में बदलना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

बदलणा - ਬਦਲਣਾ

गुजराती अर्थ :

बदलवुं - બદલવું

उर्दू अर्थ :

बदलना - بدلنا

कोंकणी अर्थ :

बदलप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा