बढ़ती

बढ़ती के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बढ़ती के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तोल या गिनती में अधिकता, मान या संख्या में वृद्धि, मात्रा का आधिक्य, जैसे— अनाज की बढ़ती, रुपए-पैसे की बढ़ती

    विशेष
    . विस्तार की वृद्धि के लिए अधिकतर बाढ़ शब्द का प्रयोग होता है। जैसे— पौधे की बाढ़, आदमी की बाढ़, नदी की बाढ़ आदि।

  • धन धान्य की वृद्धि, धन संपत्ति आदि का बढ़ना, समृद्धि, उन्नति, जैसे— दाता, तुम्हारी बढ़ती हो।
  • पदोन्नति
  • उपभोग और व्यय के बाद कुछ बचे रहने की अवस्था
  • मूल्यवृद्धि
  • वृद्धि, अधिकता, प्रसार, बढ़ोतरी
  • सौभाग्य
  • वह बदलाव जो वृद्धि के रूप में हो

बढ़ती से संबंधित मुहावरे

बढ़ती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • increase
  • rise
  • growth
  • progress, prosperity

बढ़ती के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मात्रा
  • मनुष्य संख्या में वद्धि
  • धन-धान्य की वद्धि

बढ़ती के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बढ़ने का भाव, वृद्धि, अधिकता

बढ़ती के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उन्नति
  • बचत
  • मूल्यवृद्धि

बढ़ती के मगही अर्थ

संज्ञा

  • देखिए : 'बढ़ती', तौल आदि में अधिक होने का भाव

बढ़ती के मैथिली अर्थ

  • देखिए : 'बढ़न्ती'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा