भारत

भारत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भारत के मालवी अर्थ

  • हिन्दुस्तान।

भारत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • महाभारत का पूर्वरूप वा मूल जो २४००० श्लोकों का था , वि॰ दे॰ 'महाभारत'
  • एक भूभाग (देश= वर्ष) का नाम । यह पुराणानुसार जंबु द्वीप के नौ वर्षों के अंतर्गत है , वि॰ दे॰ 'भारतवर्ष' , यौ॰— भारतखंड , भातजात , भारतमंडल , भारतमाता , भारतरत्न , भारतवर्ष , भारतवासी , भारसंतान , भारतसावित्री
  • नट
  • भरत मुनि प्रणीत नाटयशास्त्र (को॰)
  • अग्नि
  • सूर्य का एक नाम जब वे मेरु के दक्षिण होते हैं , दक्षि- णायन सूर्य (को॰)
  • भरत गोत्र में उत्पन्न पुरुष
  • लंबा चौड़ा विवरण , कथा

    उदाहरण
    . गोकुल के कुल के गली के गोय गायन के जौ लगि कछू को कछू भारत भनै नहीं ।

  • घोर युद्ध , घमासान लड़ाई

    उदाहरण
    . घरी एक भारत भाभा असवारन्ह मेल । जूझि कुवँर सब निबटे गोरा रहा अकेल ।

भारत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

भारत के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हिन्दुस्तान

भारत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारतवर्ष, दक्षिण एशिया का अति प्राचीन संस्कृति सम्पन्न देश; महाभारत ग्रन्थ का प्राचीन नाम; भरतवंश के लोग

भारत के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारतवर्ष, हिन्दुस्तान

Noun, Masculine

  • Bharat, India.

भारत के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भारत देश, लम्बी चलने वाली लड़ाई भारी-भरकम

भारत के ब्रज अर्थ

भारत'

पुल्लिंग

  • भारतवर्ष ; भारत की संतान ; घोर युद्ध ; अग्नि ; नट ; वर्ष का नाम ; प्राचीन नौ भूखडों में से एक , ८. महाभारत का पूर्व रूप जिसमें २४००० श्लोक थे , महाभारत

    उदाहरण
    . –भारत जुद्ध होइ जब बीता भयो जुधिष्ठिर अति भयभीता।


पुल्लिंग

  • वृत्तांत , लंबी गाथा

    उदाहरण
    . जौ लगि कहू को कहू भारत भने नहीं।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा