भाषा

भाषा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भाषा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बोली

Noun, Masculine

  • language.

भाषा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • language, speech

भाषा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • व्यक्त नाद की वह समष्टि जिसकी सहायता से किसी एक समाज या देश के लोग अपने मनोगत भाव तथा विचार एक दूसरे पर प्रकट करते हैं, मुख से उच्चारित होने वाले शब्दों और वाक्यों आदि का वह समूह जिनके द्वारा मन की बात बतलाई जाती है, बोली, ज़बान, वाणी

    विशेष
    . इस समय सारे संसार में प्रायः हज़ारों प्रकार की भाषाएँ बोली जाती हैं जो साधारणतः अपने भाषियों को छोड़ और लोगों की समझ में नहीं आतीं। अपने समाज या देश की भाषा तो लोग बचपन से ही अभ्यस्त होने के कारण अच्छी तरह जानते हैं पर दूसरे देशों या समाजों की भाषा बिना अच्छी तरह सीखे नहीं आती। भाषाविज्ञान के ज्ञाताओं ने भाषाओं के आर्य, सेमेटिक, हेमेटिक आदि कई वर्ग स्थापित करके उनमें से प्रत्येक की अलग-अलग शाखाएँ स्थापित की हैं और उन शाखाओं के भी अनेक वर्ग उपवर्ग बनाकर उनमें बड़ी-बड़ी भाषाओं और उनके प्रांतीय भेदों, उपभाषाओं अथाव बोलियों को रखा है। जैसे हमारी हिंदी भाषा भाषाविज्ञान की दृष्टि से भाषाओं के आर्य वर्ग की भारतीय आर्य शाखा की एक भाषा है और ब्रजभाषा, अवधी, बुंदेलखंडी आदि इसकी उपभाषाएँ या बोलियाँ हैं। पास-पास बोली जाने वाली अनेक उपभाषाओं या बोलियों में बहुत कुछ साम्य होता है और उसी साम्य के आधार पर उनके वर्ग या कुल स्थापित किए जाते हैं। यही बात बड़ी-बड़ी भाषाओं में भी है जिनका पारस्परिक साम्य उतना अधिक तो नहीं पर फिर भी बहुत कुछ होता है। संसार की सभी बातों की भाँति भाषा का भी मनुष्य की आदिम अवस्था के अव्यक्त नाद से अब तक बराबर विकास होता आया है और इसी विकास के कारण भाषाओं में सदा परिवर्तन होता रहता है। भारतीय आर्यों की वैदिक भाषा से संस्कुत और प्राकृतों का, प्राकृतों से अपभ्रंशों का और अपभ्रंशों से आधुनिक भारतीय भाषाओं का विकास हुआ है।

    उदाहरण
    . भाषा संपर्क का माध्यम है।

  • किसी विशेष जनसमुदाय में प्रचलित बातचीत करने का ढंग, बोली

    उदाहरण
    . ठगों की भाषा, दलालों की भाषा।

  • वह अव्यक्त नाद जिससे पशु, पक्षी आदि अपने मनोविकार या भाव प्रकट करते हैं

    उदाहरण
    . जैसे- बंदरों की भाषा।

  • आधुनिक हिंदी
  • वह बोली जो वर्तमान समय में किसी देश में प्रचलित हो

    उदाहरण
    . जे प्राकृत कवि परम सयाने। भाषा जिन्ह हरि चरित बखाने।

  • एक प्रकार की रागिनी
  • (संगीत) ताल का एक भेद
  • वाक्य
  • वाणी, सरस्वती
  • निर्वचन, परिभाषा, व्याख्या
  • अर्ज़ीदावा, अभियोगपत्र

भाषा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाषा

भाषा के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बोली, वाणी, ज़बान

    उदाहरण
    . भाषा होति भूषित सु पूरी अभिलाषा होति।

  • हिंदी भाषा

    उदाहरण
    . सूरदास कोई कहे पद भाषा करि गाइ।

  • सरस्वती, ताल का भेद

अन्य भारतीय भाषाओं में भाषा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ज़बान - زبان

ज़ुबान - زبان

पंजाबी अर्थ :

भाशा - ਭਾਸ਼ਾ

गुजराती अर्थ :

भाषा - ભાષા

वाणी - વાણી

बोली - બોલી

जबान - જબાન

कोंकणी अर्थ :

भाशा

बोली

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा