भगवा

भगवा के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

भगवा के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छोटा-सा कपड़ा जो गुप्तेंद्रियों पर ग़रीब लोग लपेट लेते हैं

भगवा के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • saffron (coloured)

भगवा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का रंग जो गेरू के रंग की तरह का लाल होता है, गेरू, काषाय रंग, गैरिक रंग

    उदाहरण
    . वह गमछे को भगवा में रंग रहा है।

  • वो कपड़ा जो इस रंग में रँगा गया हो, जोगिया
  • भगवे रंग का झंडा जो शिवसेना का प्रतीक है

    उदाहरण
    . चुनाव के बाद सिंधु दुर्ग में भगवा फहरा।

  • भगवे रंग का झंडा जो हिन्दुत्व का प्रतीक होता है

    उदाहरण
    . हिन्दुओं के प्राण भगवा में बसते हैं।


विशेषण

  • केसर के रंग का, भगवा रंग का, गेरूवा रंग का, साधु-सन्नयासियों की तरह वस्त्र वाला

    उदाहरण
    . एक तो भगवा भेस बनाए और वेद वेदांत ले हाथ में खप्पर लिए फिरते।

भगवा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • छोटा अंग वस्त्र

भगवा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • लँगोटा, कच्छा, कमर में लपेटने वाला वस्त्र
  • काषाय रंग, इस रंग से रंगा हुआ वस्त्र

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा