bhiim meaning in awadhi
भीम के अवधी अर्थ
संज्ञा
- प्रसिद्ध योद्धा जो पांडवों में सबसे बली थे
विशेषण
- महाबली
भीम के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- one of the Pa:ṉḍavas
- the Mars
Adjective
- terrible, awful
- pertaining to, born of or concerning the earth
- gigantic, tremendous
भीम के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
महाभारत में पाँच पांडवों में से एक भीमसेन, युधिष्ठिर के छोटे भाई जो अर्जुन से बड़े थे, हिडिंबापति, पवनसुत, मारुति
उदाहरण
. भीम बहुत बलशाली थे। - भयानक रस
- शिव
- विष्णु
- अमलबेत
- महादेव की आठ मूर्तियों के अंतर्गत एक मूर्ति
- एक गंधर्व का नाम
-
पाँचों पांडवों में से एक जो वायु के संयोग से कुंती के गर्भ से उत्पन्न हुए थे
विशेष
. ये युधिष्ठिर से छोटे और अर्जुन से बड़े थे। ये बहुत बड़े वीर और बलवान थे। कहते हैं, जन्म के समय जब ये माता की गोद से गिरे थे, तब पत्थर टूटकर टुकड़े-टुकड़े हो गया था। इनका और दुर्योधन का जन्म एक ही दिन हुआ था। इन्हें बहुत बलवान देखकर दुर्योधन ने ईर्ष्या के कारण एक बार इन्हें विष खिला दिया था और इनके बेहोश हो जाने पर लताओं आदि से बाँधकर इन्हें जल में फेंक दिया था। जल में नागों के डसने के कारण इनका पहला विष उतर गया और नागराज ने इन्हें अमृत पिलाकर और इनमें दस हजार हाथियों का बल उत्पन्न कराके घर भेज दिया था। घर पहुँचकर इन्होंने दुर्योधन की दुष्टता का हाल सबसे कहा। पर युधिष्ठिर ने इन्हें मना कर दिया कि यह बात किसी से मत कहना; और अपने प्राणों की रक्षा के लिए सदा बहुत सचेत रहना। इसके उपरांत फिर कई बार कर्ण और शकुनि की सहायता से दुर्योधन ने इनकी हत्या करने का विचार किया पर उसे सफलता न हुई। गदायुद्ध में भीम पारंगत थे। जब दुर्योधन ने जतुगृह में पांडवों को जलाना चाहा था, तब भीम ही पहले से समाचार पाकर माता और भाइयों को साथ लेकर वहाँ से हट गए थे। जंगल में जाने पर हिंडिंब की बहन हिडिंबा इन पर आसक्त हो गई थी। उस समय इन्होंने हिडंब को युद्ध में मार डाला था और भाई तथा माता की आज्ञा से हिडिंबा से विवाह कर लिया था। इसके गर्भ से इन्हें घटोत्कच नाम का एक पुत्र भी हुआ था। युधिष्ठिर के राजसूय यज्ञ के समय ये पूर्व और बंग देश तक दिग्विजय के लिए गए थे और अनेक देशों तथा राजाओं पर विजयी हुए थे। जिस समय दुर्योधन ने जुए में द्रौपदी को जीतकर भरी सभा में उसका अपमान किया था, और उसे अपनी जाँघ पर बैठाना चाहा था; उस समय इन्होंने प्रतिज्ञा की थी की मैं दुर्योधन की यह जाँघ तोड़ डालूँगा और दुःशासन से लड़कर उसका रक्तपान करूँगा। वनवास में इन्होने अनेक जंगली राक्षसों और असुरों को मारा था। अज्ञातवास के समय ये वल्लभ नाम से सूपकार बनकर विराट के घर में रहे थे। जब कीचक ने द्रौपदी से छेड़छाड़ की थी, तब उसे भी उन्होंने मारा था। महाभारत युद्ध के समय कुरुक्षेत्र में इन्होंने अपनी प्रतिज्ञा का पालन किया था। दुर्योधन के सब भाइयों को मारकर दुर्योधन की जाँघ तोड़ी थी और दुशासन की भुजा तोड़कर उसका रक्त पीया था। महाप्रस्थान के समय भी ये युधिष्ठिर के साथ थे और सहदेव, नकुल तथा अर्जुन तीनों के मर जाने के उपरांत इनकी मृत्यु हुई थी। भीमसेन, वृकोदर आदि इनके नाम हैं। . कहा जाता है, एक बार भीमसेन ने सात हाथी आकाश में फेंक दिए थे जो आज तक वायुमंडल में ही घूमते हैं, लौटकर पृथ्वी पर नहीं आए। इसका व्यवहार ऐसे पदार्थ या व्यक्ति के लिए होता है जो एक बार जाकर फिर न लौटे।उदाहरण
. अब निज नैन अनाथ भए। मधुबन हू ते माधव सजनी कहियत दूरि गए। मथुरा बसत हुती जिय आशा यह लागत व्यवहार। अव मन भयौ भीम के हाथी सुपने अगम अपार। - धर्मिक ग्रंथों में वर्णित एक राजा विदर्भ जिन्हें दमन नामक ऋषि के वर से दम, दाँत और दमन नामक तीन पुत्र तथा दमयंती नाम की कन्या हुई थे
- महर्षि विश्वामित्र के पूर्वपुरुष जो पुरुरवा के पौत्र थे
- कुंभकर्ण के पुत्र का नाम जो रावण की सेना का एक सेनापति था
विशेषण
- भयंकर, भीषण, बहुत बड़ा
- भीषण, भयानक, भयंकर
- महाबली
- महाकाय, बहुत बड़ा
भीम के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएभीम के अंगिका अर्थ
विशेषण
- भीषण, घोर
भीम के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पाँच पांडवों में से एक जिन्हें गदा युद्ध में महारत हासिल थी
विशेषण
- विशालकाय, भय उपजाने वाला
भीम के गढ़वाली अर्थ
- महाभारतप्रसिद्ध पाण्डुपुत्र भीम
- Bhim, the son of Pandu of Mahabharat fame.
भीम के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- महाभारत का प्रसिद्ध पात्र युधिष्ठिर का मझला भाई जो बहुत बलशाली था, मोटा और शक्तिशाली, बड़े डीलडौल का, वि. रूप में प्रयुक्त
भीम के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- भयानक रस ; शिव ; विष्णु ; शिवजी की अष्टमूर्तियों में से एक ; गंधर्व विशेष ; विदर्भ देश के एक प्राचीन राजा जो दमयंती के पिता थे; कुंभकर्ण के पुत्र का नाम
- देखिए : 'भीमसेन'
विशेषण
- देखिए : भीषण'
भीम के मैथिली अर्थ
विशेषण
- डराओन
- अकादारुन
Adjective
- dreadful.
- gigantic.
भीम के मालवी अर्थ
- लोकगीतों में पुत्र के लिये सम्बोधन, पाण्डुपुत्र, युधिष्ठिर का छोटा भाई, शिव, विष्णु, भयानक, विकराल, मोटा, कदावर।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा