भीर

भीर के अर्थ :

भीर के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'भीड़'
  • कष्ट, दुःख, तकलीफ़
  • संकट, विपत्ति, आफ़त

    उदाहरण
    . भोर बाँह पीर की निपट राखी महाबीर काम के सकोच तुलसी कै मोच भारी। . जब जब भीर परत संतन पर तब तब होत सहाई। . अपर नरेश करै कोउ भीरा। बेगि जनाउब धर्मज तीरा।


संस्कृत ; विशेषण

  • जिसे भय हुआ हो, डरा हुआ, भयभीत

    उदाहरण
    . वामदेव राम को सुभाव सील जानि जिय नातो नेह जानियत रघुवीर भीर हौं।

  • डरपोक, डरनेवाला, कायर, डरपोक, साहसहीन

    उदाहरण
    . नृपहिं प्रान प्रिय तुम रघुबीरा। सील सनेह न छाड़िहि भोरा।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • शृगाल, गीदड़
  • बाघ

भीर के अवधी अर्थ

भीड़, भीरि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • काम की अधिकता

भीर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भीड़. 2. काम की अधिकता. 3. विपत्ति, मुसीबत

भीर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • भीड़, लोगों का समूह

भीर के बुंदेली अर्थ

भीड़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अव्यवस्थित जनसमूह

भीर के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'भीड़'
  • कष्ट, दुःख

    उदाहरण
    . काम के तीर सी प्रेम गभीर सी दाहन भीर सी जोति जग है।

  • विपत्ति, संकट, आफ़त

    उदाहरण
    . कहा भीर ऐसी न तोरो सरीर ।


विशेषण

  • देखिए : 'भीरु'

    उदाहरण
    . भजत भीर भहरात खंभ खहरात फटत पुनि।

भीर के मगही अर्थ

अव्यय

  • भिर, भिजुन
  • पास, समीप

भीर के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कठोर श्रम

Noun

  • strain

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा