भोग

भोग के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

भोग के ब्रज अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • भुगतना, फल पाना
  • सहन करना
  • सुख दुःख का अनुभव करना
  • संभोग करना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाप पुण्य के अनुसार सुख दुःख की प्राप्ति

    उदाहरण
    . जैसोइ बोइए तैसोइ लुनिऐ कर्मन भोम अभागे।

  • नैवेद्य
  • मैथुन
  • साँप का फन
  • सर्प
  • गृह
  • पालन
  • भक्षण
  • शरीर
  • मान, परिमाण
  • शुभ-अशुभ कर्मों का फल
  • प्रारब्ध
  • सैनिक व्यूह विशेष
  • कवि द्वारा कविता में दी जाने वाली अपने नाम की छाप

भोग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • enjoyment
  • suffering
  • sexual pleasure
  • result of good or evil deeds
  • experience of pleasure or pain
  • (residual of the) food offered to a deity
  • usufruct

भोग के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोगने की अवस्था, क्रिया या भाव
  • सुख या दुःख आदि का अनुभव करना या अपने शरीर पर सहना
  • सुख-चैन
  • दुःख, कष्ट
  • संभोग, मैथुन, विषय
  • साँप का फन
  • साँप
  • धन-संपत्ति
  • गृह, घर
  • पालन-पोषण
  • भोजन करना, आहार करना, खाना, भक्षण
  • देह, शरीर
  • मान, परिमाण
  • पाप या पुण्य का वह फल जो सहन किया या भोगा जाता है, प्रारब्ध
  • पुर, नगर
  • एक प्रकार का सैनिक व्यूह
  • फल, अर्थ

    उदाहरण
    . क्योंकि गुण वे कहते हैं जिनसे कर्मकांड़ादि में उपकार लेना होता है। परंतु सर्वत्र कर्मकांड़ में भी दृष्ट भोग की प्राप्ति के लिए परमेश्वर का त्याग नहीं होता।

  • मानुष प्रमाण के तीन भेदों में से एक, भुक्ति, क़ब्ज़ा

    विशेष
    . व्यावहारिक क्षेत्र में यह ऐसी स्थिति है जिसमें कोई भूमि या संपत्ति अपने अधिकार में रखकर उससे पूरा लाभ उठाया जाता है।

  • देवता आदि के आगे रखे जाने वाले खाद्य पदार्थ, नैवेद्य

    उदाहरण
    . गयो लै महल माँफ टहल लगए लोग होन भोग जिय शंका तनु छोजिए।

  • भाड़ा, किराया
  • (ज्योतिष) सूर्य आदि ग्रहों के राशियों में रहने का समय

    उदाहरण
    . अभी इस राशि में बुध का भोग एक महीने और रहेगा।

  • आय, आमदनी
  • वेश्या को भोग के निमित्त प्रदत्त शुल्क, वेश्या का शुल्क
  • भूमि या संपत्ति का व्यवहार
  • उपयोग में लाना, उपभोग
  • लाभ, फ़ायदा
  • शासन
  • भोज, दावत
  • किसी की दुर्दशाओं, दुष्कर्मों आदि का वह उल्लेख जो लड़ाई-झगड़े के समय गाली-गलौज के साथ किया जाता है

    उदाहरण
    . (स्त्रियाँ) अब अगर किसी ने मेरा नाम लिया तो मैं सैकड़ों भोग सुनाऊँगी।

भोग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

भोग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भोजन, ईश्वर को चढावा, पुण्य पाप का फल, पालन पोषण

भोग के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवता का भोजन
  • स्त्री-संभोग

भोग के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख-दुःख आदि का अनुभव. 2. सुख. 3. दुःख. 4. पाप-पुण्य का फल. 5. संभोग 6. देवताओं के आगे रखा जाने वाला मिष्ठान आदि. 7. वेश्या का शुल्क. 8. भोजन. 9. लाभ, आय

भोग के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख-चैन
  • भोग-भाग-भाग्य
  • भगवान की पूजा में चढ़ाई जाने वाली सामग्री
  • पूजन का सामान
  • हर्षोल्लास

भोग के बघेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भगवान को चढ़ाया गया प्रसाद

भोग के बज्जिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कर्मफल-भोग
  • इष्ट को चढ़ाया जाने वाला प्रसाद

भोग के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवताओं को अर्पित किया हुआ भोज्य पदार्थ
  • गंदी गाली

भोग के मगही अर्थ

भोग बंधा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कर्म का फल
  • सुख-चैन
  • ग्रह या राशि के भुगतने का समय
  • देवी-देवता को अर्पित नैवेद्य
  • भोजन करना
  • विषय-वासना, ऐयाशी
  • भाग्य, प्रारब्ध

  • दे. 'भुगतबंधा'

भोग के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुख-दुख आदि का अनुभव करने की क्रिया
  • वह भोज्य पदार्थ जो किसी देवता पर अर्पण किया जाय
  • (ज्योतिष) सूर्य आदि ग्रहों का मीन, मेष आदि राशियों में अवस्थित रहने का काल या समय

Noun, Masculine

  • experience, enjoyment, suffering
  • meal offered to deity
  • (in astrology) period of passing through a constellation

भोग के मालवी अर्थ

क्रिया

  • भोगना, व्यवहार में लाना,भोजन, खाद्य, ईश्वर को नैवेद्य लगाना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा