bhuulnaa meaning in hindi

भूलना

  • स्रोत - संस्कृत

भूलना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • विस्मरण करना, याद न रखना, ध्यान न रखना

    उदाहरण
    . आप तो बहुत-सी बातें यों ही भूल जाते हैं। . कल रात को लौटते समय मैं रास्ता भूल गया था।

  • ग़लती करना
  • खो देना, गुम कर देना

अकर्मक क्रिया

  • उचित अवधान या ध्यान न रहने के कारण किसी काम या बात का स्मृति-क्षेत्र में न रह जाना, विस्मृत होना, याद न होना

    उदाहरण
    . अब वह बात भूल गई।

  • चूकना, ग़लती होना
  • धोखे में आना

    उदाहरण
    . आप उनकी बातों में मत भूलिए।

  • अनुरक्त होना, आसक्त होना, लुभाना
  • घमंड में होना, इतराना

    उदाहरण
    . आप (100) की नौकरी पर ही भूले हुए हैं।

  • गुम होना, खो जाना

    उदाहरण
    . जैसे चाँद गोहन सब तारा। परयो भुलाय देखि उँजियारा।


विशेषण

  • जिसे स्मरण न रहता हो, भूलने वाला

    उदाहरण
    . भूलना स्वभाव, भूलना आदमी।

भूलना से संबंधित मुहावरे

अन्य भारतीय भाषाओं में भूलना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

भुल्लणा - ਭੁੱਲਣਾ

गुजराती अर्थ :

भूलवुं - ભૂલવું

भूल करवी - ભૂલ કરવી

उर्दू अर्थ :

भूलना - بھولنا

ग़लती - غلطی

कोंकणी अर्थ :

विसरप

चूक करप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा