bhuupaalii meaning in hindi

भूपाली

  • स्रोत - संस्कृत

भूपाली के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वर्षा ऋतु में रात के पहले पहर में गाई जाने वाली एक रागिनी जिसे कुछ लोग हिंडोल राग की रागिनी और कुछ मालकोश की पुत्रवधू मानते हैं, एक प्रसिद्ध रागिनी जिसका स्वरग्राम इस प्रकार है — सा, ग, म, ध, नि, सा, अथवा— रि, ध, सा, रि, ग, म, प

    विशेष
    . इस रागिनी के विषय में आचार्यों में बहुत मतभेद है। कुछ लोग इसे हिंडोल राग की रागिनी और कुछ माल- कोश की पुत्रवधू मानते हैं। कुछ का यह भी मत है कि यह संकर रागिनी है और कल्याण, गोंड़ तथा बिलावल के मेल से बनी है। कुछ लोग इसे संपूर्ण जाति की और कुछ ओड़व जाति की मानते हैं। यह हास्य रस की रागिनी मानी जाती है; पर कुछ लोग इसे धार्मिक उत्सवों पर गाने के लिए उपयुक्त बतलाते हैं। इसके गाने का समय रात को 6 दंड से 10 दंड तक कहा गया है।

भूपाली के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा