बीहड़

बीहड़ के अर्थ :

बीहड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • dense, thick (as जंगल)
  • rough and rugged

बीहड़ के हिंदी अर्थ

बेहड़

संस्कृत ; विशेषण

  • ऊँचा-नीचा, ऊबड़-खाबड़, जैसे— बीहड़ भूमि, बीहड़ जंगल
  • जो ठीक न हो, जो सरल या सम न हो, विषम, विकट

    उदाहरण
    . बन बेहड़ गिरि कदर खोहा। सब हमार प्रभु पग पग जोहा।

  • अलग, पृथक्, जुदा
  • जो गम्य न हो या जो जाने योग्य न हो
  • जो समतल न हो
  • जो सामान्य न हो, जहाँ पर सामान्य जीवनयापन संभव न हो सके
  • ऊँची-नीची ज़मीन वाला क्षेत्र, उबड़-खाबड़ इलाक़ा

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • ऊँची-नीची और ऊबड़-खाबड़ भूमि

    उदाहरण
    . इन लोगों ने अपनी पैदल पल्टन पूर्व और दक्षिण के बीहड़ में छिपा ली।

  • ऊँची-ऊँची और ऊबड़-खाबड़ भूमि

    उदाहरण
    . बन बेहड़ गिरि कदर खोहा। सब हमार प्रभु पग पग जोहा। . इन लोगों ने अपनी पैदल पल्टन पूर्व और दक्षिण के बीहड़ में छिपा ली।

  • वह क्षेत्र जो जंगली, पथरीली आदि होने के कारण एकांत, दुर्गम आदि हो

    उदाहरण
    . कई बड़े-बड़े डाकू बीहड़ों में रहते हैं।

बीहड़ के अंगिका अर्थ

बीहड़

विशेषण

  • विशम, ऊँचा-नीचा, विकट

बीहड़ के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • लंबा चौड़ा एवं मज़बूत (व्यक्ति, वस्तु)

बीहड़ के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • ऊबड़-खाबड़

बीहड़ के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • ऊबड़-खाबड़, ऊँचा-नीचा
  • विषम
  • जो ठीक न हो
  • पृथक

बीहड़ के मगही अर्थ

हिंदी ; विशेषण

  • ऊँचा-नीचा, असमतल
  • विकट

बीहड़ के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • उभर-खाभर कष्टकर यातायत वाला (स्थान)
  • प्रवीण, पारंगत

Adjective

  • rugged, troublesome
  • skilled

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा