बिलोना

बिलोना के अर्थ :

बिलोना के अँग्रेज़ी अर्थ

verb, Transitive verb

  • to churn
  • to stir

बिलोना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; क्रिया, सकर्मक क्रिया

  • मथानी या लकड़ी आदि से दूध या दही को इस प्रकार तेज़ी से हिलाना या चलाना कि उसमें से मक्खन निकल आए, मथना, किसी वस्तु, विशेषतः पानी की सी वस्तु, को ख़ूब हिलाना

    उदाहरण
    . ज्यूँ मही बिलोए माखण आवै। त्यूँ मन मथियों तें तत पावै। . दही बिलोना (घी निकालने के लिये)

  • ढालना, गिराना

    उदाहरण
    . तुलसी मदोवै रोइ रोइ के बिलोबै आँसु बार बार कह्यो मैं पुकारि दाढ़ीजार सों।


हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मथने की क्रिया, वह वस्तु जो बिलोकर निकाली जाए, नवनीत, मक्खन

    उदाहरण
    . सत के बिलोना बिलोय मोर माई। ऐसा बिलोय जामें तत्त न जाई।


हिंदी ; विशेषण

  • बिलोन

बिलोना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बिलोना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • मथना, गिरना

अन्य भारतीय भाषाओं में बिलोना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

रिडक़णा - ਰਿਡਕਣਾ

गुजराती अर्थ :

वलोववुं, चचर्वुं - વલોવવું, ચચર્વું

चूंथवुं - ચૂંથવું

उर्दू अर्थ :

बिलोना - بلونا

कोंकणी अर्थ :

चाळप

बिलोना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा