bodh meaning in maithili
बोध के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान
- बुद्धि
- प्रतिभा
- अवधारणा
Noun, Masculine
- sense,intelligence, conception
बोध के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- perception
- sense
- knowledge
- understanding
बोध के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
चेतन अवस्था में इंद्रियों आदि के द्वारा जीवों को होने वाली बाहरी वस्तुओं और विषयों की पूर्ण जानकारी या बोध, भ्रम या अज्ञान का अभाव, ज्ञान, जानकारी, जानने का भाव
उदाहरण
. बोध की स्थिति में मनुष्य अनुचित कार्य करने से बचा रहता है। -
तसल्ली, धीरज, संतोष, सांत्वना
उदाहरण
. जोध नाम तब जब मन कौ निरोध होइ, बोध कौं बिचारि सोध आतमा को करिए। -
आध्यात्मिक और धार्मिक क्षेत्रों में आत्मा और परमात्मा के पारस्परिक संबंध, उनके वास्तविक स्वरूप आदि और भौतिक जगत संसार की अनित्यता, नश्वरता आदि की होने वाली अनुभूति, किसी के अस्तित्व का मानसिक भान
उदाहरण
. स्वामी विवेकानंद को कन्याकुमारी में बोध हुआ। -
अहसास
उदाहरण
. हर एक को बोध होना चाहिए कि देश की स्वतंत्रता के लिए कितने बलिदान देने पड़े। -
बुद्धि, समझ, जागरण
उदाहरण
. हर एक की बोध क्षमता अलग-अलग होती है। -
चिन्हों के द्वारा उनसे संबंधित संकेतों का होने वाला ज्ञान
उदाहरण
. आपके लेखन से मुझे कुछ भी बोध नहीं हो रहा है। . स्वस्तिक शुभ का बोध कराता है।
बोध के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबोध के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान सन्तोष, धैर्य, धीरज
बोध के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान, तृप्ति
बोध के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान2. जानकारी. 3. सांत्वना, तसल्ली
बोध के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान
- अनुभूति, आभास
बोध के ब्रज अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
बेघना
उदाहरण
. बीधे भवफंद तहाँ कैसे जाइयतु है। - देखिए : 'फैसना'
संज्ञा, पुल्लिंग
-
ज्ञान, जानकारी
उदाहरण
. ज अशोक तह सोक बस, है न सियहि निज बोध। - संतोष, तसल्ली
- बुद्ध का अवतार
बोध के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- ज्ञान
- तसल्ली
- मनबोध
- अनुमान
बोध के मालवी अर्थ
विशेषण
- उपदेश, ज्ञान, समझ।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा