बोहनी

बोहनी के अर्थ :

बोहनी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी सौदे की पहली बिक्री

    उदाहरण
    . है कोइ संत सुजान करै मोरी बोहनियाँ।

  • किसी दिन की पहली बिक्री

    विशेष
    . जब तक बोहनी नहीं हुई रहती तब तक दुकानदार किसी को उधार सौदा नहीं देते। उनका विश्वास है कि पहली बिक्री यदि अच्छी होगी तो दिन भर अच्छी होगी। इस पहली बिक्री का शकुन किसी समय सब देशों में माना जाता था।

    उदाहरण
    . मारग जात गाहि रह्यो री अँचरा मेरो नाहिन देत हों बिना बोहनी। . औरन छांड़ि परे हठ हमसी दिन प्रति कलह करत गहि ड़गरी। बिन बोहनी तनक नहिं दैहौं ऐसेहि छीनि लेहु बरु सगरी।


हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बोने की क्रिया, बोना, वपन करना

बोहनी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बोहनी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the first sale of the day

बोहनी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दिन की पहली बिक्री सगुण

बोहनी के कन्नौजी अर्थ

बोनी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पहली बिक्री

बोहनी के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • दिन की पहली बिक्री

बोहनी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : बोंनी

बोहनी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी चीज़ या दिन की पहली बिक्री

    उदाहरण
    . दोकानदार के आज बोहनी भोरही हो गइल।

Noun, Feminine

  • first sale of the day.

बोहनी के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • दुकान खुलने के बाद की पहली बिक्री या आय
  • काम का प्रारंभ, श्रीगणेश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा