बोर

बोर के अर्थ :

बोर के मालवी अर्थ

संज्ञा

  • बेर, स्त्रियों के सिर का आभूषण।

बोर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पानी आदि में बोरने अर्थात् डबाने की क्रिया या भाव, डुबाव

    उदाहरण
    . अपने मन संकोच करत है किन रँग बोर दई। . एक बोर में रंग अच्छा नहीं चढ़ेगा, कई बोर दो।

  • चाँदी या सोने का बना हुआ गोल और कँगूरेदार घुँघरू जो आभूषणों में एवं वस्त्रादि में गूँथा जाता है

    उदाहरण
    . पाजेब के बोर। . हिले रेशम के छोर, शिंजित हैं बोर बोर।

  • गुंबद के आकार का सिर पर पहनने का गहना जिसमें मीनाकारी का काम होता है और रत्नादि भी जड़े हुए होते हैं इसे 'बीजु' भी कहते हैं
  • गड्ढा, खड्ड, बिल
  • बेर का फल बदरी फल

    उदाहरण
    . उमगे प्रभु भीलणी आँचा, ऐठाँ बोर अरोगै आपा।

  • ज़मीन के भीतर की वस्तुओं का पता लगाने या उसे निकालने के लिए खुदाई दल द्वारा ड्रिल करके बनाया गया गड्ढा, गोता लगाना, डुबकी लगाना

    उदाहरण
    . उनके बोर में बहुत पानी है।

  • जल में नहलाने या डुबाने की क्रिया
  • डोब
  • ज़मीन के भीतर की वस्तुओं का पता लगाने या उसे निकालने के लिए खुदाई दल द्वारा ड्रिल करके बनाया गया गड्ढा

बोर के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बोर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे में सूराख की एक नाप. 2. एक प्रकार की बंदूक

    उदाहरण
    . बारह बोर की बंदूक

बोर के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • मछली पकड़ने के लिए चारा

बोर के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • देखिए : 'डुबोना'

    उदाहरण
    . बोरिगो बिसासी आज लाज ही की नैया को।

  • कलंकित करना, बदनाम करना
  • किसी रंग में रंगना

पुल्लिंग

  • डुबाने की क्रिया, डुबकी
  • गड्ढा, बिल
  • सोने या चाँदी का कँगूरेदार घुँघरू

बोर के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • डुबाने की क्रिया
  • स्पर्श कराकर उठाने की क्रिया

बोर के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • बनसीमे लटकाओल माछक खाद्य वस्तु
  • अमोट बनएबामे आमक रसक लेप
  • लोलक, लटकन (गहनाक)

Noun

  • bait in fishing hook
  • mango pulp for preparing Amot
  • pendant in omaments

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा