ब्राह्मी

ब्राह्मी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

ब्राह्मी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक देवी जिन्होंने अनेक असुरों का वध किया और जो आदि शक्ति मानी जाती हैं, दुर्गा
  • शिव की अष्ट मातृकाओं में से एक
  • भारतवर्ष की वह प्रचीन लिपि जिससे नागरी, बँगला आदि आधुनिक लिपियाँ निकली हैं, हिंदुस्तान की एक प्रकार की पुरानी लिखावट या अक्षर

    विशेष
    . यह लिपि उसी प्रकार बाँई ओर से दाहिनी ओर को लिखी जाती थी जैसे उनसे निकली हुई आजकल की लिपियाँ। ललितविस्तार में लिपियों के जो नाम गिनाए गए हैं, उनमें 'ब्रह्मलिपि' का नाम भी मिला है। इस लिपि का सबसे पुराना रूप अशोक के शिलालेखों में ही मिला है। पाश्चात्य विद्वान् कहते हैं कि भारतवासियों ने अक्षर लिखना विदेशियों से सीखा और ब्राह्मीलिपि भी उसी प्रकार प्रचीन फिनीशियन लिपि से ली गई जिस प्रकार अरबी, यूनानी, रोमन आदि लिपियाँ। पर कई देशी विद्वानों ने सप्रमाण यह सिद्ध किया है कि ब्राह्मी लिपि का विकास भारत में स्वतंत्र रीति से हुआ।

  • विद्या और की अधिष्ठात्री देवी, सरस्वती, वाणी
  • ब्रह्मा की शक्ति
  • रोहिणी नक्षत्र जिसके अधिष्ठाता देवता ब्रह्मा हैं
  • कथन, वक्तव्य, उक्ति
  • एक प्रकार का पीतल
  • एक नदी
  • ब्रह्म विवाह के विधान से विवाहिता स्त्री
  • औषध के काम में आने वाली एक प्रसिद्ध बूटी, स्मरणशक्ति में वृद्धि करने वाली एक औषधि

    विशेष
    . यह बूटी छते की तरह ज़मीन में फैलती है। ऊँची नहीं होती। इसकी पत्तियाँ छोटी-छोटी ओर गोल होती हैं और एक ओर खिली सी होती हैं। वैद्यक में ब्राह्मी शीतल, कसैली, कड़वी, बुद्धिदायक, मेधाजनक सारक, कंठशोधक, स्मरणशक्तिवर्धक, रसायन तथा कुष्ठ, पांडुरोग, खाँसी, सूजन, खुजली, पित्त, प्लीहा आदि को दूर करने वाली मानी जाती है।

ब्राह्मी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ब्राह्मी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a medicinal plant
  • a widely used ancient Indian script which formed the source of evolution of the देवनागरी and all other indigenous Indian scripts

ब्राह्मी के गढ़वाली अर्थ

ब्राह्मी'

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्राचीन भारतीय लिपि का नाम जिससे देवनागरी और कुछ अन्य लिपियों का जन्म हुआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध बूटी जो आयुर्वेद में बुद्धिवर्द्धक मानी गई है

Noun, Feminine

  • name of an widely used ancient Indian script from which Devnagari and some other scripts were born

Noun, Feminine

  • a medicinal plant which supposedly increases intellect, wisdom & intelligence. Cantella asiatica

ब्राह्मी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्राचीन लिपि

Noun, Feminine

  • an ancient script

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा