चाँद

चाँद के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - चान

चाँद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the moon
  • the bull's eye

चाँद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पृथ्वी का एक उपग्रह, चंद्रमा, चंद्र
  • चांद्रमास, चंद्रमास, महीना

    उदाहरण
    . एक चांद के अंदरै तुम्हें आवना रास। यह लिखि सुतुर सवार को भेजो दखिनिन पास।

  • मुस्लिम मास की गणना के अनुसार महीने का पहला दिन जो उनके हिसाब से शुक्ल पक्ष की तृतीया को आरंभ होता है, जैसे–चाँद के चाँद तनख्वाह मिलना
  • द्वितीया के चंद्रमा के आकार का एक आभूषण, दूज के चाँद की आकृति जैसा गहना

    उदाहरण
    . शीला हीरे जड़ित चाँद पहनी हुई है।

  • वह काला दाग या चिह्न जिस पर अभ्यास के लिए निशाना लगाया जाता है, चाँदमारी में वह गोल निशान जिस पर निशाना लगाया जाता है

    उदाहरण
    . उसने पहले ही निशाने में चाँद को भेद दिया।

  • टीन आदि चमकीली वस्तुओं का वह गोल टुकड़ा जो लंप की चिमनी के पीछे प्रकाश बढ़ाने के लिए लगा रहता है, कमरख़ी
  • वह वस्तु जो चंद्रमा के सदृश्य या आकार की हो
  • पशुओं के माथे पर सफ़ेद रंग का गोल दाग
  • घोड़े के सिर की एक भौंरी का नाम
  • (कलंदर) भालू की गरदन में नीचे की ओर सफे़द बालों का एक घेरा
  • एक प्रकार का गोदना जो स्त्रियों की कलाई के ऊपर गोदा जाता है

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • खोपड़ी का सबसे ऊँचा और मध्य भाग

    उदाहरण
    . बाल झड़ने के कारण सेठजी की चाँद दिखने लगी है।

  • खोपड़ी

चाँद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चाँद से संबंधित मुहावरे

चाँद के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा
  • चाँदमारी का निशान

चाँद के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चाँद, शशि, चंद्रमा
  • बंदूक़ का निशाना साधने के लिए बना चंद्राकार लक्ष्य भेदन

चाँद के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, शशि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंजी खोपड़ी का मध्य भाग, शरीर का शीर्ष भाग
  • लत,आदत
  • सिंचित या जुते खेत में कहीं छूट गया भाग

चाँद के ब्रज अर्थ

  • सिर का मध्य भाग, खोपड़ी
  • छोटी रोटी

चाँद के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा
  • ज्यामिति का अर्द्धचंद्र के आकार का औज़ार
  • दूज के चंद्रमा के आकार का एक आभूषण
  • घोड़े के मुँह पर केश की भौंरी
  • निशाना लगाने की तख़्ती पर का गोल काला दाग
  • खोपड़ी के बीच का भाग, चानी

चाँद के मैथिली अर्थ

चान्द+

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'चान'

चाँद के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा
  • नारी का शिरोभूषण

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा