चान्दि

चान्दि के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

चान्दि के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चाँदी, रजत
  • रुपया

Noun, Feminine

  • silver.

चान्दि के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • silver

चान्दि के हिंदी अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक सफ़ेद चमकीली धातु जो बहुत नरम होती है और जिसके सिक्के, आभूषण और बर्तन इत्यादि बनते हैं

    विशेष
    . यह खानों में कभी शुद्ध रूप में कभी दूसरे खनिज पदार्थों में गंधक, संखिया सुरमे आदि के साथ मिली हुई पाई जाती है। इसका गुरुत्व सोने के गुरुत्व का आधा होता है। इसका अम्लक्षार बड़ी कठिनता से बनता है। चाँदी के अम्लक्षार को नौसादर के पानी में घोलकर सुखाने से ऐसा रासायनिक पदार्थ तैयार होता है, जो हल्की रगड़ से भी बहुत जोर से भड़कता है। वैद्य लेग इसे भस्म करके रसौषध बनाते हैं। हकीम लोग भी इसका वरक रोगियों को देते हैं। चाँदी का तार बहुत अच्छा खिंचता है जिससे कारचोबी के अनेक प्रकार के काम बनते हैं। चाँदी से कई एक ऐसे क्षार बनाए जाते हैं, जिन पर प्रकाश का प्रभाव बड़ा विलक्षण पड़ता है। इसी से उनका प्रयोग फोटोग्राफी में होता है।

  • (लाक्षणिक) धन की आय, आर्थिक लाभ

    उदाहरण
    . आजकल तो उनकी चाँदी है।

  • खोपड़ी का मध्य भाग, चाँद, चँदिया
  • एक प्रकार की मछली जो दो या तीन इंच लंबी होती है

चान्दि से संबंधित मुहावरे

चान्दि के कन्नौजी अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक प्रसिद्ध चमकीली कीमती धातु जो नरम होती है और जिसके गहने, बर्तन, सिक्के आदि बनते हैं, रजत

चान्दि के कुमाउँनी अर्थ

चाँदि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धातु विशेष जिसकी चमक चंद्रमा को चाँदनी सी होती है, चाँदी

चान्दि के बुंदेली अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक क़ीमती सफे़द धातु, रजत
  • पैर में लगे हुए पुराने काँटे के चारों ओर बन जाने वाली गाँठ

चान्दि के ब्रज अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धातु विशेष

चान्दि के मगही अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए 'चाँद'

चान्दि के मालवी अर्थ

चाँदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • श्वेत धातु
  • गणित हल करने का उपकरण
  • घर के मध्य की ऊँची दीवार का अंतिम सिरा जिस पर लकड़ी का आड़ा रखा जाता है

अन्य भारतीय भाषाओं में चाँदी के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

चांदी - ਚਾਂਦੀ

गुजराती अर्थ :

चांदी - ચાંદી

उर्दू अर्थ :

चाँदी - چاندی

कोंकणी अर्थ :

चांदी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा