चाँदनी

चाँदनी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

चाँदनी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • the moonlight
  • a large white sheet of cloth
  • bedsheet, canopy

चाँदनी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंद्रमा का प्रकाश, चंद्रमा का उजाला, चाँद की रोशनी, चंद्रिका, ज्योत्स्ना, कौमुदी

    उदाहरण
    . जब हम घर से निकले, आसमान साफ़ था और पृथ्वी पर चाँदनी फैली हुई थी।

  • बिछाने की बड़ी सफे़द चादर

    उदाहरण
    . कमरे में चाँदनी बिछी हुई है।

  • छत पर या ऊपर की ओर तानने का कपड़ा, छतगीर

    उदाहरण
    . भगवान की मूर्ति के ऊपर चाँदनी टाँग दो।

  • गुलचाँदनी नामक पौधा एवं उसका फूल, तगर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सफे़द बारीक मलमल

    उदाहरण
    . राधे निरखति चाँदनी पहिरी चाँदनीवस्त्र। बदन-चंद्रिका-चाँदनी चतुरानन कौ अस्त्र।


विशेषण

  • चंद्रमा की रोशनी से युक्त

    उदाहरण
    . चाँदनी रात में सैर का आनंद ही कुछ और होता है।

चाँदनी से संबंधित मुहावरे

  • चाँदनी खिलना

    चंद्रमा के स्वच्छ प्रकाश का खू़ब फैलना, शुभ्र ज्योत्सना का फैलना

  • चाँदनी मारना

    चाँदनी का बुरा प्रभाव पड़ने के कारण घाव या ज़ख़्म का अच्छा न होना (कुछ लोगों में यह प्रवाद प्रचलित है कि घाव पर चाँदनी पड़ने से वह जल्दी अच्छा नहीं होता)

  • चार दिन की चाँदनी है

    थोड़े दिन रहने वाला सुख या आनंद है, क्षणिक समृद्धि है

चाँदनी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंद्रमा का प्रकाश, ज्योत्स्ना
  • एक प्रकार का सफे़द पुष्प वाला पौधा

चाँदनी के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंद्र ज्योति

चाँदनी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चाँद का उजाला, ज्योत्सना, कौमुदी
  • सफे़द चादर जो छप्पर के नीचे सटाकर लगाई जाती है अथवा ज़मीन में बिछाई जाती है

चाँदनी के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंद्रिका, ज्योत्स्ना
  • सफे़द चादर, चंदोवा
  • एक पुष्प

चाँदनी के मालवी अर्थ

चाँदणी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंद्रप्रभा, चंद्रमा का प्रकाश

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा