चारन

चारन के अर्थ :

चारन के गढ़वाली अर्थ

क्रिया

  • डालना, पानी छिड़कना, मिलाना, घोलना, सिंचाई करना

verb

  • to sprinkle
  • to scatter

चारन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a wandering minstrel, bard
  • grazing
  • a sub-caste of Ra:jastha:n Bra:hmaṉs

चारन के हिंदी अर्थ

चारण

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • मध्ययुगीन (विशेषकर राजपूताने में) राजाओं के दरबारों में उनकी वीरता आदि का गुणगान करने वाली एक जाति, राजाओं आदि के यश और कीर्ति का वर्णन करने वाला व्यक्ति

    उदाहरण
    . राजा ने प्रसन्न होकर चारण को अपना मंत्री बना लिया।

  • उक्त जाति का व्यक्ति

    विशेष
    . सह्याद्रिखंड में लिखा है कि जिस प्रकार वैतालिकों की उत्पत्ति वैश्य और शूद्रा से है, उसी प्रकार चारणों की भी है; पर चारणों का वृषलत्व कम है। इनका व्यवसाय ऋचाओं और ब्राह्मणों का गुण वर्णन करना तथा गाना बजाना है। चारण लोग अपनी उत्पत्ति के संबंध में अनेक अलौकिक कथाएँ कहते हैं।

  • भ्रमणकारी

चारन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चारन के अंगिका अर्थ

चारण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भाट बन्दी

चारन के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कीर्ति, गायक, एक जाति

चारन के ब्रज अर्थ

चारण

पुल्लिंग

  • वह जो बराबर इधर उधर घूमता हो

चारन के मालवी अर्थ

चारण

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजाओं एवं बड़े आदमियों का यशोगान या कीर्ति का बखान करने वाली जाति।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा