चकती

चकती के अर्थ :

चकती के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • गोल कतरन।

चकती के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a patch
  • soapcake

चकती के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी चद्दर के रूप की वस्तु का छोटा गोल टुकड़ा, चमड़े, कपड़े आदि में से काटा हुआ गोल या चौकोर छोटा टुकड़ा, पट्टी, गोल या चौकोर धज्जी, जैसे,—इस पुराने कपड़े में से एक चकती निकाल लो
  • किसी कपड़े, चमड़े, बरतन आदि के फटे या फूटे हुए स्थान पर दूसरे कपड़े, चमड़े या धातु (चद्दर) इत्यादि का टँका या लगा हुआ टुकड़ा, किसी वस्तु के फटे टूटे स्थान, को बंद करने या मूँदने के लिये लगी हुई पट्टी या धज्जी, थिगली, क्रि॰ प्र॰—लगाना
  • दुंबे भेड़े की गोल और चौड़ी दुम

चकती के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चकती के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पट्टी

चकती के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कपड़े का टुकड़ा जो फटे हुए भाग पर पैबंद की भाँति लगाया जाय

चकती के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. चकरी

चकती के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • कपड़ा, चमड़ा आदि को काटकर बनाया गया गोल टुकड़ा , टुकड़ा; दुबे भेड़े की गोल चक्राकार दुम

चकती के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • गोलाकार टुकड़ा; चमड़ा, कपड़ा आदि में से कटा छोटा गोलाकार खंड; कपड़े के फटे-कटे, छेद को बंद करने के लिए लगाई गई चिप्पी, पेवंद; (हि.) चलती, रौब, प्रभाव, मान मर्यादा, अधिकार, तकली के नीचे का गोल खंड

चकती के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • चक्राकार तकथी जाहिपर सोहारी बेलल जाइत अछि
  • कण्ठक एक गहना, धुकधुकी

Noun

  • disc, spl one designed for rolling chapati.
  • an ornament.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा