चमगादड़

चमगादड़ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - चिमगादड़, चिमगादड़

चमगादड़ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक उड़ने वाला स्तनपायी जंतु जिसके चारों पैर परदार होते हैं, केवल रात में बाहर निकलकर उड़ने वाला चूहे की शक्ल का एक स्तनधारी जीव

    विशेष
    . यह ज़मीन पर अपने पैरों से चल-फिर नहीं सकता, या तो हवा में उड़ता रहता है या किसी पेड़ की डाल में चिपटा रहता है। दिन के प्रकाश में यह बाहर नहीं निकलता, किसी अँधेरे स्थान में पैर ऊपर और सिर नीचे करके औंधा लटका रहता है। इनके झुंड के झुंड पुराने खंडहरों आदि में लटके हुए पाए जाते हैं। इस जंतु के कान बड़े-बड़े होते हैं और उनमें आहट पाने की बड़ी शक्ति होती है। यद्यपि यह जंतु हवा में बहुत ऊपर तक उड़ता है, पर उसमें चिड़ियों के लक्षण नहीं हैं। इसकी बनावट चूहे की सी होती है, इसे कान होते हैं और यह अंडा नहीं देता, बच्चा देता है। अगले पर बहुत लंबे होते हैं और उनके छोटों के पास से पतली हड्डियों की तीलियाँ निकली होती हैं, जिनके बीच में झिल्ली मढ़ी होती है। यही झिल्ली पर का काम देती है। तोलियों के सहारे से यह जंतु झिल्ली को छाते की तरह फैलाता और बंद करता है। यह प्रायः कीड़े-मकोड़े और फल खाता है। चमगादड़ अनेक प्रकार के होते हैं। कुछ तो छोटे-छोटे होते हैं और कुछ इतने बड़े होते हैं कि परों को दोनों ओर फैलाकर नापने से वे गज डेढ़ गज ठहरते हैं।

  • (लाक्षणिक) ऐसा व्यक्ति जिसका कोई अपना मत या सिद्धांत न हो और जो स्वार्थवश किसी भी पक्ष से मिल जाता हो

चमगादड़ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चमगादड़ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a bat
  • vampire
  • (fig.) one who manages to keep in two opposite camps

चमगादड़ के कन्नौजी अर्थ

चिमगादड़

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चमगादड़

चमगादड़ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चूहे-सा स्तनपायी जीव जो पक्षी की भाँति उड़ता है, रात के समय उड़ता है तथा दिन में वृक्षों की डालों पर उल्टा लटका रहता है

चमगादड़ के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक छोटा जंतु जो रात के समय उड़ता है तथा दिन में जंगल में वृक्ष की डाली आदि में लटका रहता है

Noun, Masculine

  • a bat, vampire

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा