चंपाकली

चंपाकली के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

चंपाकली के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a necklace studded with stones resembling buds of the champa
  • buds of चंपा

चंपाकली के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गले में पहनने का स्त्रियों का एक गहना जिसमें चंपा की कली के आकार के सोने के दाने रेशम के तागे में गुँथे रहते हैं

    उदाहरण
    . चंपक की कली बनी चंपाकली भारी फूलन के हार कंठ सोहत रुचिकारी।

चंपाकली के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक आभूषण विशेष

चंपाकली के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गले में पहनने का एक गहना

चंपाकली के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गले का आभूषण विशेष, जौ माला

चंपाकली के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आभूषण जो गले में पहना जाता है

    उदाहरण
    . चंपाकली सोना के बनी।

  • प्रेमिका

    उदाहरण
    . चंपाकली इनार पर पानी भरत बाड़ी।

Noun, Feminine

  • a neck ornament
  • lover, beloved, darling

चंपाकली के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के गले का हार, एक आभूषण
  • चंपा फूल की कलिका

चंपाकली के मैथिली अर्थ

चम्पाकली

  • एक फूल
  • a flower; Michelin Champaca

चंपाकली के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंपा की कलियाँ
  • गले का आभूषण

चंपाकली के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा