चंचल

चंचल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चंचल के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • स्थिर न रहने वाला, चपल, चुलबुला, नटखट, प्रायः बच्चों के लिए प्रयुक्त

चंचल के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • unsteady, transient
  • inconstant
  • fickle
  • flickering
  • quivering, shaking
  • fidgety, restless
  • skittish
  • playful
  • coquettish
  • nimble

चंचल के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जो चलायमान या गतिशील हो, जो किसी एक स्थिति या एक स्थान पर न रहता हो, एक स्थिति में न रहने वाला, जिसमें स्थायित्व न हो, अस्थिर, हिलता-डोलता

    उदाहरण
    . मोहन एक चंचल लड़का है, वह शांतिपूर्वक एक जगह बैठ ही नहीं सकता। . चंचल पवन, चंचल नयन।

  • जो शांत न हो, अधीर, अव्यवस्थित, एकाग्र न रहने वाला, अस्थितप्रज्ञ

    उदाहरण
    . चंचलबुद्धि, चंचलचित्त, चंचल हृदय।

  • उद्धिग्न, घबराया हुआ
  • नटखट, चपल, चुलबुला, शरारती, खिलंदड़ा

    उदाहरण
    . देखी बनबारी चंचल भारी तदपि तपोधन मानी। . चंचल बालक, चंचल नयन।


संज्ञा, पुल्लिंग

  • हवा, वायु
  • रसिक, कामुक
  • घोड़ा

    उदाहरण
    . अतरै मुकन कमँध आपड़ियौ चंचल साहित निजर खल चडियौ।

  • व्याभिचारी

चंचल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अस्थिर, अधीन, उद्विग, चुलबुल

चंचल के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • जल्दी-जल्दी चलने या बदलने वाला

विशेषण, पुल्लिंग

  • चंचल

    उदाहरण
    . चंचलि जोय चनैनी ओंठवन बुधि उपराजै (चनैनी)

चंचल के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • एक जगह, एक स्थिति में न रहने वाला, अस्थिर. 2. चुलबुला, चपल. 3. नटखट

चंचल के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • अस्थिर चित्त वाला शरारती

विशेषण

  • जो एक स्थान पर स्थिर या खड़ा न रह सके, उपद्रवी

चंचल के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • बराबर गतिशील रहने वाला, चलायमान, हिलने-डुलने वाला; अस्थिर मति; नटखट, शरारती

Adjective

  • moving, shaking; unsteady, restless; mischievous.

चंचल के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अस्थिर, चलायमान

Adjective

  • unsteady, playful, restive, flippant, fidget.

अन्य भारतीय भाषाओं में चंचल के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

चंचल - چنچل

शोख़ - شوخ

पंजाबी अर्थ :

चंचल - ਚੰਚਲ

शरती - ਸ਼ਰਤੀ

गुजराती अर्थ :

चंचल, चंचळ - ચંચલ, ચંચળ

चालाक - ચાલાક

अधीरुं - અધીરું

कोंकणी अर्थ :

चंचळ

मस्ती

अशांत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा