चंदा

चंदा के अर्थ :

चंदा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the moon
  • subscription
  • contribution
  • donation

चंदा के हिंदी अर्थ

फ़ारसी ; विशेषण

  • इतना
  • बहुत, अधिक

फ़ारसी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह थोड़ा-थोड़ा धन जो कई एक आदमियों से उनके इच्छानुसार किसी कार्य के लिए लिया जाए, बेहरी, उगाही, बरार

    उदाहरण
    . मंदिर निर्माण के लिए चंदे एकत्रित किए गए।

  • किसी सामयिक पत्र या पुस्तक आदि का वार्षिक या मासिक मूल्य

    उदाहरण
    . मैंने कादंबिनी पत्रिका का चंदा अभी तक नहीं भेजा है।

  • वह धन जो किसी सभा, सोसायटी आदि की उनके सदस्यों या सहायकों द्वारा नियत समय पर दिया जाता है

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगाने वाला एक उपग्रह, चंद्रमा

    उदाहरण
    . ज्यों चकोर चंदा को निरखै इत उत दृष्टि न जाहि। सूर श्याम बिन छिन छिन युग सम क्यों करि रैन बिहाँहि। . चंदा सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है।

  • वह वस्तु जो चंद्रमा के सदृश्य या आकार की हो

    उदाहरण
    . मूर्तिकार ने एक धातु का चंदा बनाकर शंकर भगवान की मूर्ति के सिर पर लगा दिया।

चंदा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चंदा के अवधी अर्थ

चन्ना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चांँद, चंद्रमा

चंदा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चन्द्रमा. 2. अनेक लोगों से थोड़ा-थोड़ा लेकर इकट्ठा किया हुआ धन. 3. सदस्यता शुल्क

चंदा के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सार्वजनिक कार्य हेतु अथवा दान स्वरूप दी जाने वाली आर्थिक सहायता
  • चांँद

Noun, Masculine

  • contribution, donation, subscription
  • moon

चंदा के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • चन्द्रमा, चाँद

चंदा के बुंदेली अर्थ

चन्दा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, शशि
  • किसी कार्य के लिए थोड़ा-थोड़ा धन एकत्र करना
  • गोल चद्दर का टुकड़ा
  • कई व्यक्तियों से थोड़ा-थोड़ा उगाया हुआ धन, अनुदान

चंदा के ब्रज अर्थ

  • चंद्रमा
  • कपूर

चंदा के मगही अर्थ

चन्दा

हिंदी ; संज्ञा

  • चाँद, चंद्रमा
  • किसी काम के लिए स्वेच्छा से दी गई राशि या वस्तु, स्वेच्छा से दिया दान, बिहरी, उगाही
  • संस्था का सदस्यता आदि का शुल्क
  • पत्र पत्रिका आदि का मूल्य,
  • द्वितीया के चाँद के आकार की तावीज़

चंदा के मैथिली अर्थ

चन्दा

संज्ञा

  • चाँद
  • बेहरी, अंशदान

Noun

  • moon
  • subscription, contribution

चंदा के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंदा, चन्द्रमा, जनता से धन एकत्र करना।

अन्य भारतीय भाषाओं में चंदा के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

चन्न - ਚੱਨ

चंदरमा - ਚੰਦਰਮਾ

चंदा - ਚੰਦਾ

गुजराती अर्थ :

चंदा - ચંદા

चंद्र - ચંદ્ર

चंद्रमा - ચંદ્રમા

फाळो - ફાળો

लवाजम - લવાજમ

उर्दू अर्थ :

चाँद - چاند

चन्दा - چندہ

कोंकणी अर्थ :

चंद्रीम

चंद्र

धर्मादो

दाव

वर्गणी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा