cha.nderii meaning in hindi

चँदेरी

चँदेरी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - चंदेरी

चँदेरी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राजस्थान के अंतर्गत एक प्राचीन नगरी जो महाभारत काल में शिशुपाल की राजधानी थी

    विशेष
    . यह ग्वालियर क्षेत्र के नरवार जिले में है। आजकल की बस्ती में 4-5 कोस पर पुरानी इमारतों के खँडहर हैं। पहले यह नगर बहुत समृद्ध दशा में था; पर अब कुछ उजड़ गया है। यहाँ की पगड़ी प्रसिद्ध है। चँदेरी में कपड़े (सूती और रेशमी) अब भी बहुत अच्छे बुने जाते हैं। यहाँ एक पुराना क़िला है जो ज़मीन से 230 फुट की ऊँचाई पर है। इसका फाटक 'खू़नी दरवाजा' के नाम से प्रसिद्ध है; क्योंकि पहले यहाँ अपराधी क़िले की दीवार पर से ढकेले जाते थे। रामायण, महाभारत और बौद्ध ग्रंथों के दिखने से पता लगता है कि प्राचीन काल में इसके आस-पास का प्रदेश चेदि, कलचुरी या हैहय वंश के अधिकार में था और चेदि देश कहलाता था। जब चंदेलों का प्रताप चमका, तब उनके राजा यशोवर्मा (संवत् 982 से 1012 तक) ने कलचुरि लोगों के हाथ से कालिंजर का क़िला तथा आस-पास का प्रदेश ले लिया। इसी से कोई कोई चँदेरी शब्द की व्युत्पति 'चंदेल' से बतलाते हैं।

    उदाहरण
    . राव चँदेरी को भूपाल। जाको सेवत सब भूपाल।

  • एक प्रकार का महँगा सूती कपड़ा

    उदाहरण
    . चँदेरी बहुत बढ़िया होता है।

  • चँदेर में तैयार की हुई महँगी साड़ी

    उदाहरण
    . मुझे बैंगनी रंग की चँदेरी चाहिए।

चँदेरी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चंदेलों की प्राचीन राजधानी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा