चन्दर

चन्दर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चन्दर के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • झौं, थोड़े समय के लिए बेहोशी, गश, असंज्ञा

चन्दर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • the moon
  • crescent

चन्दर के हिंदी अर्थ

चंद्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, चाँद

    विशेष
    . समास में इस शब्द का प्रयोग बहुत अधिक होता है। जैसे—मुखचंद्र, चंद्रमुखी। कहीं कहीं यह श्रेष्ठ का अर्थ भी देता है, जैसे—पुरुषचंद्र।

  • जल, पानी
  • कपूर
  • सोना, स्वर्ण
  • हीरा
  • लाल या रक्तवर्ण मोती
  • संख्या सूचित करने की काव्यशैली में एक की संख्या
  • चंद्रमा की आकृति वाले चिह्न, वह बिंदी जो सानुनासिक वर्ण के ऊपर लगाई जाती है, जैसे—अनुनासिक चिह्न (ँ)
  • अर्द्ध विसर्ग का चिह्न
  • पिंगल में टगण का दसवाँ भेद, जैसे—मुरलीधर
  • मोर की पूँछ की चंद्रिका

    उदाहरण
    . मदन मोर के चंद्र की झलकनि निदरति तन जोति।

  • पौराणिक भूगोल के 18 उपद्वीपों में से एक
  • मृगशिरा नक्षत्र
  • चंद्रभागा में गिरने वाली एक नदी
  • नेपाल का एक पर्वत
  • रोचनी नाम का पौधा
  • सुंदर वस्तु
  • कोई आनंददायक वस्तु , हर्षकारक वस्तु , आल्हादजनक वस्तु
  • (रहस्य संप्रदाय) ज्ञान
  • (हठ योग) इड़ा नाड़ी
  • (हठ योग) तालु-मूल में स्थित वह गाँठ जिसमें से अमृत या सोम नामक रस निकलता है

विशेषण

  • आहलादजनक, आनंददायक
  • सुंदर, रमणीय
  • श्रेष्ठ

चन्दर के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, चंद्र

चन्दर के गढ़वाली अर्थ

चंद्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा, चाँद

Noun, Masculine

  • the moon, crescent

चन्दर के ब्रज अर्थ

चंद्र, चंदर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा
  • कपूर

चन्दर के मैथिली अर्थ

चंद्र

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा

Noun, Masculine

  • moon

चन्दर के मालवी अर्थ

चंदर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चंद्रमा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा