छागल

छागल के अर्थ :

छागल के ब्रज अर्थ

  • चमड़े की मशक

छागल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a hircine
  • (nf) a canvas water-bag
  • silver anklet

छागल के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • बकरा, नर बकरी

    उदाहरण
    . उसने एक छागल पाल रखी है।

  • बकरे के खाल की बनी हुई चीज़, एक प्रकार की मशक

    उदाहरण
    . छागल बकरे की खाल की बनी होती है।

  • एक प्रकार का मत्स्य

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक गहना जिसे स्त्रियाँ पैरों में पहनती हैं, चाँदी की पटरी का गोलकड़ा जिसमें घुँघरू लगे रहते हैं, झाँजन

    उदाहरण
    . बच्ची छागल पहनकर ठुमक-ठुमक कर चल रही है।

  • चमड़े का डोल या छोटी मशक जिसमें पानी भरा या रखा जाता है, यह प्रायः बकरे के चमड़े का बनता है
  • मिट्टी का करवा

छागल के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बकरा, गहना, स्त्रियों के पैर में पहनने का एक गहना

छागल के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पाँव में पहनने का एक गहना

छागल के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • पांव का एक गहना

छागल के बुंदेली अर्थ

पुल्लिंग

  • छैलचूड़ी में घुगरिया लगाकर बना पैर का आभूषण

छागल के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पाजेब

    उदाहरण
    . छागल गोड़ में पहिरल जाला।

Noun, Feminine

  • anklet -a foot ornament.

छागल के मगही अर्थ

  • बकरा; बकरी का बच्चा; (सांकल), दे. 'छाकल'

छागल के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • कपड़े या चमड़े की बनी ठंडे पानी की सुराही।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा