छाह

छाह के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

छाह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाछ
  • वह स्थान जहाँ आड़ या रोक के कारण धूप या चाँदनी न पड़ती हो, छाया, छाँह

    उदाहरण
    . हरषित भये नँदलाल बैठि तरु छाँह में। . मोहन ने गायों को पेड़ की छाह बाँध दिया। . माह छाह ककरो नहिं भावय ग्रीसम प्रान पियारा।

  • पदार्थों का आकार जो पानी, शीशे आदि में दिखाई पड़ता है, प्रतिबिंब

    उदाहरण
    . केहि मग प्रविसति जाति हँक ज्यों दरपन महँ छाँह। तुलसी त्यों जगजीव गति करी जीव के नाँह।

  • पदार्थों का छायारूप आकार जो उनके पिंडों पर प्रकाश रुकने के कारण धूम, चाँदनी या प्रकाश में दिखाई पड़ता है, परछाई

    उदाहरण
    . आँगन में आई पछताई ठाढ़ी देहली में, छाँह देखे अपती औ राह देखे पिय की।

  • ऐसा स्थान जिसके ऊपर मेंह आदि रोकने के लिए कोई वस्तु हो, ऊपर से आवृत या छाया हुआ स्थान

    उदाहरण
    . पानी बरस रहा है, छाह में चलो।

  • बचाव या निर्वाह का स्थान, शरण, संरक्षा

    उदाहरण
    . अब तो तुम्हारी छाह में आ गए हैं; जो चाहो सो करो।

  • भूत प्रेत आदि का प्रभाव, आसेब, बाधा

    उदाहरण
    . भाल की, कि काल की, कि रोष की, त्रिदोष की है, वेदना विषम पाप ताप छल छाँह की।

छाह के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • अछाह, प्रकाश स्रोतक अवरोधसँ बनल मंद प्रकाश क्षेत्र, छाया
  • प्रकाशावरोधकक प्रतिकृति

Noun

  • shade
  • shadow.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा