छाँट

छाँट के अर्थ :

छाँट के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • अलग किया गया हिस्सा

छाँट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • selection
  • (mode of) cutting

छाँट के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छाँटने की क्रिया, चुनकर अलग करने का ढंग, छिन्न करने की क्रिया, काटने या कतरने की क्रिया
  • काटने या कतरने का ढंग
  • बेकाम टुकड़े जो किसी वस्तु के विशेष रूप से कटने पर निकलते हैं, छाँटकर या काटकर अलग की गई ख़राब या अनुपयोगी चीज़, कतरन, रद्दी, बची-खुची वस्तु

    उदाहरण
    . यह टोकरी छाँट रखने के काम आती है।

  • भूसी या कना जो अनाज छाँटने पर निकलता है
  • अलग की हुई निकम्मी वस्तु
  • बहुत में से चुनी गई कोई विशेष वस्तु
  • मांस के छिछड़े

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वमन, कै, उलटी

छाँट के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छाँट के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

छाँट के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • उलटी, कै

छाँट के कुमाउँनी अर्थ

छाँट्

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उड़द को भीगाकर उसके छिलके उतारकर बनाई गयी सूखी दाल

छाँट के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पसन्द, रुचि
  • भीड़-भाड़ से अलग
  • साफ़-सुथरा स्थान
  • चयन, छाँट कर अलग रखने का कार्य

    उदाहरण
    . छौ-छाँट।

  • खोजबीन, छानबीन, न्यो-निसाफ़

Noun, Feminine

  • liking, quiet and clean surrounding
  • cutting; picking, sorting out, trimming, pruning

छाँट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • काटने या कतरने की क्रिया
  • जंगली पशुओं का झुण्ड

छाँट के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • छाँट कर अलग किया हुआ रद्दी अंश
  • छाँटने की क्रिया

सकर्मक क्रिया

  • छाँटकर अलग करना
  • काट कर अलग करना
  • साफ़ करना
  • वमन करना

छाँट के मगही अर्थ

छांट

संज्ञा

  • काट-छाँट
  • मांस का बचा-खुचा बेकार अंश
  • किसी वस्तु से निकला बेकार अंश
  • पशुओं के खाने के बाद नाद में बचा चारा, जूठा
  • वमन, कै, उप्पर, उपाँत
  • बोकड़ा चावल अथवा अन्य अन्न को साफ़ करने की प्रक्रिया

छाँट के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • वमन
  • छौटकें हटाओल

Noun

  • vomit
  • scrap

छाँट के मालवी अर्थ

क्रिया

  • देवता के स्थान पर पवित्र जल का छींटा डालना, पानी से छिटकाव करना, छाँटना, चुनकर अलग की गई वस्तु।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा