chhaa.nTanaa meaning in hindi

छाँटना

  • स्रोत - संस्कृत

छाँटना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • किसी पदार्थ से उसके किसी अंश को काटकर अलग करना, जैसे, कलम छाँटना, पेड़ छाँटना, सिर के बाल छाँटना

    उदाहरण
    . जे छाँटत, अरिमुंड समर मह पैठि सिंह सम ।

  • किसी वस्तु को किसी विशेष आकार में लाने के लिये काटना या कतरना, जैसें, कपड़ा छाँटना, —(दरजी), संयो॰ क्रि॰—देना, —लेना
  • अनाज में से कन या भूसी कूट फटकारकर अलग करना, अनाज को साफ करने के लिये कूटना फटकना, जैसे,— चावल छाँटना, तिल छाँटना, सयो॰ क्रि॰—डालना, —देना
  • बहुत सी वस्तुओं में से कुछ को प्रयोजनीय या निकम्मी समझकर अवग करना, लेने के लिये चुनना या निकालने के लिये पृथक् करना, सयो॰ क्रि॰—देना, —लेना
  • गंदी या बुरी वस्तु निकालना, दूर करना, हटाना, जैसे— (क) यह दवा खूब कफ छाँटती है, (ख) यह साबुन खूब मैल छाँटता है
  • गंदी या निकम्मी वस्तुओं को निकालकर शुद्ध करना, साफ करना, जैसे,—कूआँ छाँटना, उस दवा ने खूब पेट छाँटा
  • किसी वस्तु का कुछ अंश निकालकर उसे छोटा या संक्षिप्त करना
  • गढ़ गढ़कर बातें करना, हिंदी की चिंदी निकालना, जैसे,—कानुन छाँटना, बातें छाँटना
  • अलग रखना, दूर रखना, संमिलित न करना, जैसे,— तुम समय पर हमें इसी तरह छाँट दिया करते हो

छाँटना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

अन्य भारतीय भाषाओं में छाँटना के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

छाँटना - چھانٹنا

चुनना - چننا

पंजाबी अर्थ :

छांटणा - ਛਾਂਟਣਾ

गुजराती अर्थ :

कापीने जुदुं करवुं - કાપીને જુદું કરવું

अलग करवुं - અલગ કરવું

वीणवुं - વીણવું

जुदुं पाडवुं - જુદું પાડવું

कोंकणी अर्थ :

विंचप

वेगळावप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा