छलकना

छलकना के अर्थ :

छलकना के हिंदी अर्थ

क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • पानी या किसी पतली चीज़ का हिलने-डुलने आदि के कारण बरतन से उछलकर बाहर गिरना, आघात के कारण पानी आदि का बरतन से ऊपर उठकर बाहर आना, बरतन हिलने से किसी तरल पदार्थ का उछलकर बाहर गिरना

    विशेष
    . इस शब्द का प्रयोग पात्र और पात्र में भरे हुए जल आदि दोनों के लिए होता है। जैसे- अधजल गगरी छलकत जाय।

    उदाहरण
    . राधा की गगरी का पानी छलक रहा है।

  • उमड़ना, बाहर प्रकट होना, उदगारित होना

    उदाहरण
    . गोकुल में गोपिन गोबिंद संग खेली फाग राति भरि, प्रात समय ऐसी छबि छलकैं। . मनहुँ उमगि अँग अँग छबि छलकैं।

  • (लाक्षणिक अर्थ) में भावनाओं का आधिक्य होना

    उदाहरण
    . बच्चों के प्रति उनके हृदय में स्नेह सहज ही छलकता है।

छलकना के अँग्रेज़ी अर्थ

verb, Intransitive verb, Imitative

  • to overflow
  • to spill out from a full vessel (during movement)

छलकना के भोजपुरी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • छलकना

    उदाहरण
    . गोरी के गगरी छलकत जात बिआ।

Intransitive verb

  • to overbrim, to bubble over

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा