छनक

छनक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

छनक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फुर्ती, तेजी

छनक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine, Imitative

  • jingling, tinkling or hissing sound

छनक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गहनों के बजने का शब्द, आभूषणों की झनकार
  • छन छन करने का शब्द, झनझनाहट झनकार

    उदाहरण
    . कवि मतिराम भूषननि की छनक सुनि चाँद भो चपल चित रसिक रसाल की ।

  • जलती या तपती हुई वस्तु पर पानी आदि पड़ने के कारण छन छन होने का शब्द
  • साज बाज, ठसक, जैसे-न्योते में स्त्रियाँ बड़ी छनक मनक से जाती हैं
  • दे॰ 'छगनमगन'

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • किसी आशंका से चौककर भागने की क्रिया, भड़क

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक क्षण

    उदाहरण
    . अरि छोटो गनिए नहीं, जातें होत बिगार । तृन समूह को छनक में, जारत तनिक अँगार ।


क्रिया-विशेषण

  • क्षण भर

विशेषण

  • क्षणिक, क्षणभंगुर; (व्यक्ति) जो क्षण-क्षण में अपना मत या विचार बदल देता हो

    उदाहरण
    . छाके है अयान मद छिति के छनक क्षुद्र।

छनक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छनक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झनकार, भड़क, झनझनाहट

छनक के कुमाउँनी अर्थ

छणक

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • क्षणक; क्षण सं० रात, क्षणपति-चांद; भनक, स्वरसुनाई देना, अकस्मात आने वाला स्वर, 'सूडाक बलागों मेल छणक, चितायो'

छनक के गढ़वाली अर्थ

छणक, छणाक

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छनछनाहट, अचानक सुनाई पड़ने वाली झन-झन अथवा छन-छन की आवाज

Noun, Feminine

  • a light jingling sound.

छनक के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • क्षणिक

अकर्मक क्रिया

  • छन-छन शब्द होना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पल से भी कम समय , सूक्ष्म पल

छनक के मगही अर्थ

संज्ञा

  • 'छनछन' शब्द, गर्म वस्तु पर पानी, दूध, गीली चीज आदि डालने से उत्पन्न शब्द, छौंका; गर्म वस्तु से स्पर्श होने पर जलन या घाव, छनका; अंदेशा, आशंका, संदेह; भड़क कर भागने की क्रिया या भाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा