छेद

छेद के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

छेद के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छिद्र, सूराख. 2. कटने का घाव

छेद के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a hole, bore
  • perforation
  • opening
  • incision, puncture

छेद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छेदन, काटने का काम
  • नाश, ध्वंस

    उदाहरण
    . उच्छेद, वंशच्छेद।

  • छेदन करने वाला व्यक्ति
  • गणित में भाजक
  • खंड, टुकड़ा
  • श्वेतांबर जैन संप्रदाय के ग्रंथो का एक भेद
  • विराम, अवसान, समाप्ति
  • कोई परिचयात्मक चिह्न, लक्षण
  • कटने का घाव या चिह्न
  • किसी वस्तु में वह खाली स्थान जो फटने या सुई, काँटे हथियार आदि के आर पार चुभने से होता है, किसी वस्तु में वह शून्य या खुला स्थान जिसमें होकर कोई वस्तु इस पार उस पार जा सके, सूराख, छिद्र, रंध्र

    उदाहरण
    . दीवार के छेद में से बाहर की चीज़ें दिखाई पड़ती हैं। . छलनी के छेद, कपड़े में छेद, सुई का छेद।

  • वह खाली स्थान जो (खूदने, कटने, फटने या और किसी कारण से ) किसी वस्तु में कुछ दूर तक पड़ा हो, बिल, दरज, खोखला, विवर, कुहर
  • दोष, दूषण, ऐब

छेद के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

छेद के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बिल, छिद्र, दोष ध्वंस, नास

छेद के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • छिद्र

छेद के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छिद्र, बिल, दुगुण, सुराख
  • अभाव
  • असफलता

छेद के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • सुराख़, छिद्र

छेद के ब्रज अर्थ

छेक

पुल्लिंग

  • छिद्र, सूराख, बिल
  • दोष

सकर्मक क्रिया

  • सूराख करना
  • घाव करना
  • काटना

छेद के मालवी अर्थ

क्रिया

  • छिद्र, छेदना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा