छींट

छींट के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

छींट के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पानी या और किसी द्रव पदार्थ की महीन बूँद, जलकण, सीकर

    उदाहरण
    . राधें छिरकति छींट छबीली। कुच कुंकुम कंचुकि बँद टूटे, लटकि रही लट गीली।

  • पानी आदि की पड़ी हुई बूँद या कण का चिह्न जो किसी वस्तु पर पड़ जाए

    उदाहरण
    . मुझे साड़ी की छींट पसंद नहीं आई।

  • वह कपड़ा जिस पर रंग बिरंग के बेल बूटे रंगों से छापकर बनाए गए हों

    विशेष
    . प्राचीन काल में कपड़े पर रंग बिरंग के छीटे डालकर छींट बनाते थे ।

    उदाहरण
    . संध्या घनमाला की सुंदर ओढ़े रंग बिरंगी छींट।

छींट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • chintz

छींट के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छापा रंग विरंगे बूटे का छपा हुआ वस्त्र

क्रिया

  • फैलाना, फेकना, इधर ऊधर करना

विशेषण

  • मन्दबुद्धि

छींट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह कपड़ा जिसमें रंग-बिरंगी बूटियाँ छपी हों

छींट के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह कपड़ा जिस पर रंगीन बेलबूटे छपे हों

छींट के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • महीन बूंद, जलकण
  • रंगीन बेलबूटे दार कपड़ा

Noun, Feminine

  • drop, splash, splattering
  • printed calico cloth.

छींट के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • एक प्रकार का फूलदार कपड़ा लेना

छींट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फूल पत्ती बेल बूटे आदि छपा हुआ कपड़ा एक प्रकार की रंगाई छपाई, रंगीन बेल बूटेदार कपड़ा

छींट के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • जलकण, सीकर
  • बेलबूटेदार वस्त्र

छींट के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • महीन बूँद, जल कण, छींट या बुँदीदार वस्त्र या साड़ी।

छींट के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा