chhuuTnaa meaning in hindi

छूटना

छूटना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

छूटना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • किसी बँधी, लगी, फँसी, उलझी या पकड़ी हुई वस्तु का अलग होना, लगाव में न रहना, संलग्न न रहना, दूर होना, जैसे, (खूँटे से) घोड़ा छूटना, छीलका छूटना, (चिपका हुआ) टिकट छूटना, गाँठ छूटना, (पकड़ा हुआ) हाथ छूटना, आदि

    उदाहरण
    . साखि, सरद निसा विधुवदनि बधूटी । ऐसी ललना सलोनी न भई, न है होनी । रतिहु रची विधि जो छोलत छबि छटी ।

  • किसी बाँधने या पकड़नेवाली वस्तु का ढीला पड़ना या अलग होना, जैसे, रस्सी छूटना, बंधन छूटना
  • किसी पुती या लगी हुई वस्तु का अलग होना या दूर होना, जैसे,— रंग छूटना, मैल छूटना, संयो॰ क्रि॰—जाना
  • किसी बंधन से मुक्त होना, छुटकारा होना, रिहाई होना, किसी ऐसी स्थिति से दूर होना जिसमें स्वच्छद गति आदि का अवरोध हो, जैसे,—कैद से छूटना, संयो॰ क्रि॰—जाना
  • प्रस्थान करना, रवाना होना, चल पड़ना, चला जाना, जैसे,—चोरों को पकड़ने के लिये चारों ओर सिपाही छूटे हैं
  • किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान का अपने से दूर पड़ जाता, वियुक्त होना, बिछडना, जैसे, घर छूटना, भाई बंधु छूटना, जैसे,—वह दूकान तो पीछे छूट गई, संयो॰ क्रि॰—जाना
  • किसी बात का, जो रह रहकर बराबर होती रहे, बंद होना, किसी क्रिया का, जो समय समय पर बराबर होती रहे, दूर होना, न रह जाना, जैसे, आना जाना छूटना, आदत छूटना, अभ्यास छूटना, शराब (अर्थात् शराबी का पीना) छूटना, दम छूटना, बुखार छूटना, रोग छूटना, चौथिया छूटना
  • किसी वस्तु में से वेग के साथ निकलना, जैसे,— रक्त की धार छुटना,
  • रस रस कर (पानी) निकलना, जैसे— इस तरकारी में से पकाते वक्त पानी बहुत छूटता है
  • किसी ऐसी वस्तु का अपनी क्रिया में तत्पर होना जिसमें से कोई वस्तु कणों या छींटों के रूप में वेग से बाहर निकले, जैसे,—पिचकारी छूटवा, फौवारा छूटना, आतिशबाजी छूटना
  • काम आने से बचना, शेष रहना, बाकी रहना, जैसे,— उसके आगे जो छूटा है तुम खा लो
  • किसी काम का या उसके किसी अंग का, भूल से न किया जाना, कोई काम करते समय उससे संबंध रखनेवाली किसी बात या वस्तु पर ध्यान न जाना, भूल या प्रमाद से किसी वस्तु का कहीं पर प्रयुक्त न होना, रखा न जाना या लिया न जाना, रह जाना, जैसे, लिखने में अक्षर छूटना, इकट्ठा करने में कोई वस्तु छूटना, रेल पर छाता छूट जाना, आदि, संयो॰ क्रि॰—जाना
  • किसी कार्य से हटाया जाना, नौकरी से अलग किया जाना, बरखास्त होना, जैसे, नौकरी से छूटना
  • किसी वृत्ति या जीविका का बंद होना, रोजी या जीविका का न रह जाना, जैसे, नौकरी छुटना, बँधा हुआ सीधा छूटना
  • पशुओं का अपनी मादा से संयोग करना

छूटना के मालवी अर्थ

  • खुलना, बन्धन से अलग होना, हाथ में से किसी वस्तु का गिरना, चिपकी हुई चीज का अलग होना, छूटना, मुक्त होना, शेष रहना, इजाजत मिलना, प्रसव होना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा