चीज

चीज के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

चीज के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वस्तु, पदार्थ, द्रव्य, महत्व की वस्तु

Noun, Feminine

  • a thing, a commodity, something very special.

चीज के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a thing, an article
  • item, object
  • a commodity
  • an ornament
  • a wonderful or precious thing

चीज के हिंदी अर्थ

चीज़

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह जिसकी वास्तविक, काल्पनिक अथवा संभावित परंतु दूसरों से पृथक् सत्ता हो , सतात्मक वस्तु , पदार्थ , वस्तु , द्रव्य , जैसे,—(क) बहुत भूख लगी है, कोई चीज (खाद्य पदार्थ) हो तो लाओ , (ख) मेरे पास ओढ़ने के लिये कोई चीज (रजाई, दोहर या कोई कपड़ा) नहीं हैं , (ग) उनकी सब चीजें (लोटा, थाली, कपड़ा, किताबें आदि) हमारे यहाँ रखीं हुई हैं
  • आभूषण , गहना , जैसे,—(क) वह चीज रखकर रुपए लाए हैं , (ख) लड़की के हाथ पैर नंगे हैं, इसे कोई चीज बनवा दो
  • गाने की चीज , राग , गीत , जैसे,—(क) कोई अच्छी चीज सुनाओ , (ख) उसने दो चीजें बहुत अच्छी सुनाई थी
  • विलक्षण वस्तु , विलक्षण जीव , जैसे, (क) क्या कहें मेरी अँगूठी गिर गई, वह एक चीज थी , (ख) आप भी तो एक चीज हैं
  • महत्व की वस्तु , गिनती करने योग्य वस्तु , जैसे,—(क) काशी के आगे मथुरा क्या चीज है , (ख) उनके सामने ये क्या चीज है
  • एक ठोस खाद्य जो फटे दूध से पानी निकालने के बाद मिले थक्के को जमाकर व संसाधित करके बनाया जाता है

    उदाहरण
    . मेरी बेटी को चीज़ बहुत पसंद है ।

  • वह जो आँखों से दिखाई दे और जिसका कोई नाम एवं रूप हो

    उदाहरण
    . घर में बहुत सी चीज़ें इधर-उधर बिखरी पड़ी हैं ।

  • वह जिसका कोई आकार या रूप हो और जो पिंड, शरीर आदि के रूप में हो
  • वस्तु; पदार्थ; द्रव्य
  • व्यवहार में आने वाला सामान
  • अत्यंत महत्व की वस्तु; विलक्षण बात; काम
  • विचारणीय तथ्य
  • कला और साहित्य की वस्तु (रचना)

चीज के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वस्तु, पदार्थ. 2. बहुमूल्य, अनूठी वस्तु

चीज के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वस्तु, 'चीज-वस्त' का प्रयोग; उदा०-दगड़ छ चीज'- किसी का साथ मिलना ही असल बात

चीज के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वस्तु, सोने चाँदी के आभूषण

चीज के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • वस्तु , पदार्थ

चीज के मगही अर्थ

चीझ

संज्ञा

  • वस्तु, पदार्थ, धन, सम्पत्ति, सामान, महत्त्व अथवा विशेषता की वस्तु; संगीत का कोई राग या विधा; राय, विचार

चीज के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • वस्तु

Noun

  • thing.

चीज के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • वस्तु पदार्थ, अलंकार, गहना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा