चून

चून के अर्थ :

चून के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • आटा, पिसान
  • देखिए : 'चूना'

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का बड़ा थूहड़ जो हिमालय के दक्षिणी भाग में तथा पंजाब के कुछ जिलों में अधिकता से होता है

    विशेष
    . इसके दूध में गटापारचा का अंश बहुत अधिक होता है । ताजे दूध में बहुत सुगंध होती है और वह आँख के लिये बहुत हानिकारक होता है । बासी दूध लगने से शरीर में छाले पड़ जाते हैं ।


हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'चूग्गा'

    उदाहरण
    . मूढ़ काग समझै नहीं मोह माया सेवै । चून चुनावै कोयली, अपनी कर लेवै ।

चून के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

चून के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • flour, wheat-meal

चून के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • चूना

चून के कन्नौजी अर्थ

चूनु

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गेहूँ, जौ, मक्का, चना आदि का आटा. 2. पूरा, चूर्ण

चून के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बहुत कम, अतिन्यून, फांक, अग, चून बलर्कण'-इतराना, शरारत करना

चून के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोदा/मंडुवा का आटा

Noun, Masculine

  • the flour of small cereal called Koda or Mandua grown in hilly areas.

चून के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • आटा, पिसान ; थूहड़ का वृक्ष ; अन्न के टूटे कण

चून के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चुन्नट, कपड़े आदि में बनाई हुई सिलवट;

    उदाहरण
    . साड़ी के चून ठीक क लिह।

Noun, Feminine

  • pleat.

चून के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • चूर्ण, आटा; चावल का आटा; कचवनियाँ (कसार) का सुरवाया आटा; चूना; कपड़े, कागज आदि पर का चुन्नन या सिलवट

चून के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • एक क्षारीय श्वेत पदार्थ जे खनिज पाथरसैं तथा अस्थि जरओलासँ बनैत अछि
  • चूर्ण, अर्थात् आटा
  • कपड़ा घोकचबैत कएल गेल सिआइ, घोकच

Noun

  • lime.
  • powder, i.e. meal.

    उदाहरण
    . जकर चून तकर पून "जे व्यय वहन करए से प्रशंसा पाबए।

  • shrinking stitch.

चून के मालवी अर्थ

संज्ञा

  • आटा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा