दाग

दाग के अर्थ :

दाग के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (भावात्मक अर्थ) धब्बा, कलंक
  • मुर्दा जलाने की क्रिया

दाग के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a speck
  • stain, scar, mark
  • stigma, blemish

दाग के हिंदी अर्थ

दाग़

फ़ारसी, संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु के तल पर रंग का वह भेद जो थोड़े से स्थान पर अलग दिखाई पड़ता है, धब्बा, चित्ती

    विशेष
    . इस शब्द का अधिकतर प्रयोग ऐसे धब्बे के लिए होता है जो खटकता या बुरा लगता हो।

    उदाहरण
    . तुलसी जो मृग मन मरै परै प्रेम पट दाग। . उस बिल्ली की पीठ पर कई रंग के दाग़ हैं। . कपड़े पर का यह दाग़ धोबी से छूटेगा।

  • निशान, चिह्न, अंक

    उदाहरण
    . मृगनैनी सैनन भजै लखि बेनी के दाग।

  • फल आदि पर पड़ा हुआ सड़ने का चिह्न
  • कलंक, ऐब, दोष, लांछन

    उदाहरण
    . पुत्र वही मरि जाय जो कुल में दाग लगावै।

  • जलने का चिह्न
  • फलों आदि पर पड़ा हुआ सड़ने या दबने का चिह्न

    उदाहरण
    . मुझे ये दाग़ लगे फल नहीं चाहिए।

  • शरीर पर जन्मजात या घाव आदि का चिह्न या जलने के कारण शरीर या वस्तु पर पड़ने वाला चिह्न
  • (लाक्षणिक) चरित्र पर लगने वाला कलंक या दोष, किसी प्रकार का आरोप

दाग के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दाग से संबंधित मुहावरे

  • दाग देना

    मृतक का दाहकर्म करना, मुरदे का क्रियाकर्म करना

  • सफेद दाग

    एक प्रकार का कोढ़ जिससे शरीर पर सफेद धब्बे पड़ जाते हैं , फूल

दाग के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निशान, जलाना

दाग के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • धब्बा, चिह्न

दाग के कन्नौजी अर्थ

फ़ारसी

  • किसी प्राणी के शरीर का कोई चिह्न, दाग़
  • रंग आदि के लग जाने से कपड़े आदि पर पड़ जाने वाला चिह्न, धब्बा

दाग के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी प्राणी के शरीर पर जन्मजात घाव, अथवा जलने आदि का चिह्न
  • धब्बा, कलंक

दाग के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वस्त्रादि पर लगा धब्बा
  • दग्ध होने का निशान
  • चिह्न
  • कलंक, दोष, लांछन

Noun, Masculine

  • spot, mark of burning, a scar, blemish, stigma.

दाग के मगही अर्थ

फ़ारसी ; संज्ञा

  • धब्बा, चित्ती, चिह्न
  • कलंक, ऐब
  • श्वेतकुष्ट

संस्कृत ; संज्ञा

  • (दग्ध) दग करने का भाव
  • गर्म लोहा आदि से बनाया गया त्रिशूल आदि का चिह्न, छाप

दाग के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • कालिमा, धब्बा, लांछन

Noun

  • scar, stain; stigma.

दाग के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दाह संस्कार
  • धब्बा, निशान, चिह्न

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा