Dahaknaa meaning in hindi

डहकना

डहकना के हिंदी अर्थ

हिंदी ; सकर्मक क्रिया

  • छल करना, धोखा देना, ठगना, जटना

    उदाहरण
    . डहकि डहकि परचेहु सब काहू। अति असंक मन सदा उछाहू।

  • किसी वस्तु को देने के लिए दिखाकर न देना, ललचाकर न देना

    उदाहरण
    . खेलत खात, परस्पर डहकत, छीनत कहत करत रुग दैया।


हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • रोने में रह रहकर शब्द निकालना, बिलखना, विलाप करना

    उदाहरण
    . काल बदन ते राखि लीनो इंद्र गर्व जे खोई। गोपिनी सब ऊधो आगे डहकि दीनो रोइ।

  • हुँकारना, डकार लेना, दहाड़ मारना, गरजना

    उदाहरण
    . इक दिन कंस असुर इक प्रेरा। आवा घटि वपु विरपभ केरा। डहकत फिरत उड़ावत छारा। पकरि सींग तुरतै प्रभु मारा।


देशज ; अकर्मक क्रिया

  • छितराना, छिटकना, फैलना

    उदाहरण
    . चंदन कपूर जल धौत कलधौत धाम उज्जल जुन्हाई डहडही डहकत है।

डहकना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा