दस्यु

दस्यु के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दस्यु के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • डाकू, चोर

    उदाहरण
    . एक समय चंबल के बीहड़ों में दस्युओं का बोलबाला हुआ करता था।

  • रिपु, शत्रु
  • दुष्ट, खल
  • असुर, अनार्य, म्लेच्छ, दास

    विशेष
    . दस्युओं का वर्णन वेदों में बाहुत मिलता है। आर्यों के भारतवर्ष में चारों ओर फैलने के पहले ये उनकी छोटी-छोटी बस्तियों में इधर-उधर रहते थे और उनको अनेक प्रकार के कष्ट पहुँचाते थे। उनके यज्ञों में विघ्न डालते थे, उनके चौपाए चुरा ले जाते थे तथा और भी अनेक प्रकार के उपद्रव करते थे। अनेक मंत्रों में इन यज्ञहीन, अमानुष दस्युओं का नाश करने की प्रार्थना इंद्र से की गई है। नमुचि, शंबर और धृत्र नामक दस्युपतियों के इंद्र के हाथ से मारे जाने का उल्लेख ऋग्वेद में कई स्थानों पर है। वेदों में दस्युओं के लिए दास और असुर शब्द भी आए हैं।

    उदाहरण
    . आशा की मारी देवी उस दस्यु देश में जीती थी।

  • एक प्राचीन अनार्य जाति
  • जनता का हक छीनने वाला व्यक्ति

दस्यु के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दस्यु के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a robber, dacoit, bandit

दस्यु के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • डकैत, डाकू, चोर, म्लेच्छ

दस्यु के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • चोर, डकैत, विशेषतः जलदस्यु
  • तस्कर

Noun, Masculine

  • robber; pirate

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा