देवदार

देवदार के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

देवदार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक बहुत ऊँचा पेड़ जो हिमालय पर 6000 फुट से 8000 फुट तक की ऊँचाई पर होता है, एक प्रसिद्ध पर्वतीय वृक्ष, देवदारु

    विशेष
    . देवदार के पेड़ अस्सी गज तक सीधे ऊँचे चले जाते हैं और पच्छिमी हिमालय पर कुमाऊँ से लेकर कश्मीर तक पाए जाते हैं। देवदार की अनेक जातियाँ संसार के अनेक स्थानों में पाई जाती हैं। हिमालय वाले देवदार के अतिरिक्त एशियाई कोचक (तुर्की का एक भाग) तथा लुबना और साइप्रस टापू के देवदार प्रसिद्ध हैं। हिमालय पर के देवदार की डालियाँ सीधी और कुछ नीचे की ओर झुकी होती हैं, पत्तियाँ महीन महीन होती हैं। डालियों के सहित सारे पेड़ का घेरा ऊपर की ओर बराबर कम अर्थात् गवादुम होता जाता है जिससे देखने में यह सरो के आकार का जान पड़ता है। देवदार के पेड़ डेढ़-दो सौ वर्ष तक पुराने पाए जाते हैं। ये जितने ही पुराने होते हैं उतने ही विशाल होते हैं। बहुत पुराने पेड़ों के धड़ या तने का घेरा 15-15 हाथ तक का पाया गया है। इसके तने पर प्रति बर्ष एक मंडल या छल्ला पड़ता है, इसलियए इन छल्लों को गिनकर पेड़ की अवस्था बतलाई जा सकती है। इसकी लकड़ी कड़ी, सुंदर, हल्की, सुगंधित और सफे़दी लिए बादामी रंग की होती है और मज़बूती के लिए प्रसिद्ध है। इसमें घुन, कीड़े कुछ नहीं लगते। यह इमारतों में लगती है और अनेक प्रकार के सामान बनाने के काम आती है। कश्मीर में बहुत से ऐसे मकान हैं जिनमें चार -चार सौ बरस की देवदार की घरनें आदि लगी हैं और अभी ज्यों की त्यों हैं। कश्मीर में देवदार की लकड़ी पर नक्काशी बहुत अच्छी होती है। काँगड़े में इसे घिसकर चंदन के स्थान पर लगाते हैं। इससे एक प्रकार का अलकतरा और तारपीन की तरह का तेल भी निकलता है, जो चौपायों के घाव पर लगाया जाता है। देवदार को दियार, केलू और कहीं-कहीं केलोन भी कहते हैं।

देवदार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

देवदार के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रसिद्ध पेड़ और उसकी लकड़ी

देवदार के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहाड़ों पर होने वाला सदाबहार हिम प्रदेशीय वृक्ष

देवदार के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध पहाड़ी वृक्ष जिसकी लकड़ी बड़ी हल्की और पीले से रंग की होती है, ऊँचाई पर उगने वाला सदाबहार इमारती वृक्ष, देवदारु

Noun, Masculine

  • crdar.Cedrus deodara
  • deodar tree. Cedrus deodara

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा