देवगण

देवगण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • देखिए - देवगण

देवगण के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवताओं, देवों

देवगण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • gods in their totality, divine community

देवगण के हिंदी अर्थ

देवगन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवताओं का वर्ग या समूह

    विशेष
    . वैदिक देवताओं के ये गण हैं—8 वसु, 11 रुद्र, 12 आदित्य। इनमें इंद्र और प्रजापति मिला देने से 33 देवता होते हैं (शतपथ ब्राह्मण)। पीछे से इन गणों के अतिरिक्त ये गण और माने गए—33 तुषित, 10 विश्वेदेवा, 12 साघ्य, 64 आभास्वर, 49 मरुत्, 220 महाराजिक। इस प्रकार वैदिक देवताओं के गण और परवर्ती देवगणों को कुल संख्या 418 होती है। बौद्ध और जैन लोग भी देवताओं के कई गण या वर्ग मानते हैं।

    उदाहरण
    . ऋषि तपस्या से भयभीत देवगण भगवान विष्णु के पास गए।

  • किसी देवता का अनुचर
  • आदित्य
  • फलित ज्योतिष में नक्षत्रों का एक समूह जिसके अंतर्गत अश्विनी, रेवती, पुष्य, स्वाती, हस्त, पुनर्वसु, अनुराधा, मृगशिरा और श्रवण नक्षत्र हैं
  • ज्योतिषशास्त्र में माने जाने वाले तीन गणों में से पहला गण

    उदाहरण
    . देवगण श्रेष्ठ माना जाता है।

देवगण के अंगिका अर्थ

देवगन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवताओं का समूह, किसी देवता का अनुचर

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा