धाम

धाम के अर्थ :

धाम के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर, वास स्थान. 2. देवस्थान, पवित्र स्थान. (द्वारका, पुरी आदि में एक )

धाम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • residence, abode
  • seat of a diety
  • the four chief pilgrimage centres (of the Hindus)

धाम के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • महाभारत के अनुसार एक प्रकार के देवता
  • विष्णु
  • गृह, घर, मकान, वासस्थान, अधिष्ठान

    उदाहरण
    . अपनै अपनै धाम कहँ, कूच मवासिन कीन।

  • देह, शरीर, तन
  • घोड़े के मुँह में लगाया जाने वाला वह ढाँचा जिसके दोनों ओर रस्से या चमड़े के तस्मे बँधे रहते हैं, बागडोर, लगाम

    उदाहरण
    . घुड़सवार घोड़े की धाम पकड़े हुए पैदल ही चल रहा था।

  • शोभा
  • प्रभाव, प्रताप
  • वह स्थान जहाँ किसी देवता का निवास मान लिया गया हो, मंदिर, देवस्थान या पुण्यस्थान

    उदाहरण
    . परम धाम, चार धाम आदि।

  • जन्म
  • ज्योति
  • ब्रह्म
  • चारदीवारी, शतरपनाह
  • किरण
  • तेज, प्रभा
  • परलोक
  • स्वर्ग
  • अवस्था, गति

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • फालसे की जाति का एक प्रकार का छोटा वृक्ष जो मध्य और दक्षिण भारत में पाया जाता है

    विशेष
    . इसकी पत्तियाँ तीन से छह चतक लंबी और गोलाई लिए होती हैं।

धाम के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पवित्र स्थान; चारों धामों में से एक; द्वारका, बदरीनाथ, पुरी एवं रामेश्वरम्; चारिउ-धाम

धाम के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • तीर्थ, धाम, लक्ष्य, 'धाम धोंणों'-लक्ष्य तक पहुँचना, 'चारै धाम'- चारों तीर्थ- बदरी- केदार, द्वारका, पुरी (जगन्नाथ), कांची

धाम के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रहने का स्थान, घर, मकान, तीर्थ स्थान, देव स्थान, तीर्थ धाम; वह लोक या स्थल जहाँ किसी देवता के निवास की मान्यता हो

Noun, Masculine

  • residence, abode, house,seat of deity; place of religious importance.

धाम के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • तीर्थ स्थान, पवित्र स्थान

धाम के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जो तीर्थ हो, चारों धाम-बद्रीनाथ, जगन्नाथ, रामेश्वरम और द्वारिका, देवताओं का आवास

धाम के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • मकान, घर, निवास स्थान; देवस्थान; हिन्दुओं के पवित्र चार तीर्थस्थान, चारों धाम; स्वर्ग, बैकुंठ धाम

धाम के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • तीर्थस्थल
  • आलय , आवास

आलंकारिक

  • चमक

Noun

  • place of worship/ pilgrimage.
  • abode, home.

Classical

  • lustre.

धाम के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मकान, घर, निवास स्थान, चारों धाम।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा