ढाँचा

ढाँचा के अर्थ :

ढाँचा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • संरचना, ठाठ, कठरा
  • स्वरूप, आकृति

Noun

  • structure, frame.
  • form, shape.

ढाँचा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • frame, frame-work
  • skeleton
  • carcass

ढाँचा के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु की रचना की प्रारंभिक अवस्था में स्थूल रूप से संयोजित अंगों की समष्टि, किसी चीज को बनाने के पहले परस्पर जोड़ जाड़कर बैठाए हुए उसके भिन्न भिन्न भाग जिनसे उस वस्तु का कुछ आकार खड़ा हो जाता है, ठाट, टट्टर, डौल, जैसे,— अभी तो इस पालकी का ढाँचा खड़ा हुआ है, तख्ते आदि नहीं जड़े गए है, क्रि॰ प्र॰—खड़ा करना, —बनाना
  • भिन्न भिन्न रूपों से परस्पर इस प्रकार जोड़े हुए लकड़ी आदि के बल्ले या छड़ कि उनमें बीच में कोई वस्तु जमाई या जड़ी जा सके, जैसे, चौखटा, बिना बुनी चारपाई, कुरसी आदि
  • पंजर, ठटरी
  • चार लकड़ियों का बना हुआ वह खड़ा चोखाटा जिसमें जुलाई 'नचनी', अटकाते हैं
  • रचनाप्रकार, गढ़न, बनावट, जैसे,—इस गिलास का ढाँचा बहुत इच्छा है
  • प्रकार, भाँति, तरह, जैसे,— वह न जाने किस ढाँचे का आदमी है

ढाँचा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

ढाँचा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • डौल, ठाट,ठठरी

ढाँचा के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • ढाँचा

ढाँचा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी वस्तु की बनावट का आरंभिक या स्थूल रूप 2. पंजर 3. बनावट

ढाँचा के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • पंजर , ठठरी ; गठन

ढाँचा के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • ठठरी, बनावट का मूल आधार; सिरजना; डीलडौल; आकृति; बाहरी रूप, गढ़न

अन्य भारतीय भाषाओं में ढाँचा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

ढाँचा - ڈھانچہ

फ्रे़म - فریم

क़ालिब - قالب

पंजाबी अर्थ :

ढाचा - ਢਾਚਾ

पिंजर - ਪਿਂਜਰ

गुजराती अर्थ :

ढांचो - ઢાંચો

आकार - આકાર

बीबुं - બીબું

कोई वस्तुनुं खोखुं - કોઈ વસ્તુનું ખોખું

कोंकणी अर्थ :

फासकी

सांगाडो

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा