दीक्षा

दीक्षा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

दीक्षा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • संकल्प पूर्वक, अनुष्ठान, मंत्र का उपदेश गुरू से नियमपूर्वक मंत्र ग्रहण, करना, गुरूक्षेत्र

दीक्षा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • initiation

दीक्षा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सोमयागादि का संकल्पपूर्वक अनुष्ठान, यजन, यज्ञकर्म
  • गुरु या आचार्य का नियमपूर्वक मंत्रोपदेश, मंत्र की शिक्षा जिसे गुरु दे और शिष्य ग्रहण करे

    विशेष
    . वैदिक गायत्री मंत्र के अतिरिक्त आजकल भिन्न-भिन्न देवताओं के बहुत से सांप्रदायिक इष्ट मंत्र तंत्रोक्त रीति के अनुसार प्रचलित हैं। गोतमीय तंत्र, योगिनी तंत्र, रुद्रयामल इत्यादि तंत्र ग्रंथों में दीक्षा ग्रहण का माहत्म्य तथा उसके अनेक प्रकार के नियम दिए हुए हैं। विष्णु, शिव, शक्ति, गणेश, सूर्य इत्यादि की उपासना के भेद से वैष्णव, रामतारक, शैव, शाक्त इत्यादि मंत्र प्रचलित हैं, जो शिष्य के कान में कहे जाते हैं। लोगों का साधारण विश्वास है कि बिना गुरुमंत्र लिए गति नहीं होती। तंत्रों के अनुसार जिन मंत्रों के अंत में 'हुं॰ फट्' हो वे पुरुष॰ मंत्र, जिनके अंत में 'स्वाहा' हो वे स्त्री मंत्र और जिनके अंत में 'नमः' हो वे नपुंसक मंत्र कहलाते हैं। योगिनी तंत्र में लिखा है कि पिता, मामा, छोटे भाई और शत्रुपक्ष वाले से मंत्र नहीं लेना चाहिए। रुद्रयामल तंत्र पति से मंत्र लेने का भी निषेध करता है, पर उससे सिद्ध मंत्र लेने की आज्ञा देता है। शूद्र को प्रणव या प्रणवघटित मंत्र देने का निषेध है, शूद्र को गोवाल महेश्वर, दुर्गा, सूर्य और गणेश का मंत्र देना चाहिए।

  • उपनयन संस्कार जिसमें आचार्य गायत्री मंत्र का उपदेश देता है

    उदाहरण
    . उपनयन संस्कार के दौरान पंडितजी वटुक को दीक्षा देते हैं।

  • वह मंत्र जिसका उपदेश गुरु करे, गुरुमंत्र
  • पूजन
  • उपदेश, सीख

दीक्षा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दीक्षा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गुरु से मंत्र लेने की क्रिया
  • किसी पंथ की दीक्षा

Noun, Feminine

  • baptism, consecration, initiation to some cult

अन्य भारतीय भाषाओं में दीक्षा के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

रुश्द - رشد

पंजाबी अर्थ :

दीखिआ - ਦੀਖਿਆ

गुजराती अर्थ :

दीक्षा - દીક્ષા

कोंकणी अर्थ :

दीक्षा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा