दुधिया

दुधिया के अर्थ :

दुधिया के हिंदी अर्थ

हिंदी ; विशेषण

  • जिसमें दूध पड़ा हो, दूध मिला हुआ, जैसे— दुधिया भाँग
  • जिसमें दूध होता हो
  • दूध की तरह सफे़द, सफे़द जाति का, जैसे— दुधिया गेहूँ, दुधिया धान, दुधिया पत्थर, दुधिया कंकड़

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुद्धी नाम की घास
  • एक प्रकार की ज्वार या चरी जो बड़ौदे की ओर बहुत होती है और चौपायों को खिलाई जाती है
  • खड़िया मिट्टी
  • कलियारी जाति का एक विष
  • एक चिड़िया जिसे लटोरा भी कहते हैं

दुधिया के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • दूध के जैसा, सफे़द, उजला

दुधिया के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटे बच्चों को हाथ में पहनाने का सफे़द दानों से गुँथा धागा

विशेषण

  • दूध जैसी सफे़द

दुधिया के बघेली अर्थ

विशेषण

  • शिशु के छोटे-छोटे प्रारंभिक दाँत, दूध के रंग का सफे़द

दुधिया के बज्जिका अर्थ

विशेषण

  • दूध की तरह सफे़द, सफे़द रंग

दुधिया के मैथिली अर्थ

दुधिआ

विशेषण

  • दूध जैसा सफ़ेद रंग का

Adjective

  • milk-white.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा