दुर्गा

दुर्गा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - दुरगा

दुर्गा के मगही अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • तिरस्कार या घृणापूर्वक किसी को हटाने के लिए प्रयुक्त शब्द; दुतकारने का शब्द, दुत्

दुर्गा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Feminine

  • the spouse of Shiv, symbolising primaeval energy worshipped in different forms
  • a heroic woman-destroyer of sinners
  • a shrew

दुर्गा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • (पुराण) एक प्रसिद्ध देवी जिसका दुर्गा नाम दुर्ग राक्षस का वध करने के कारण पड़ा था, आदि शक्ति

    विशेष
    . शुक्ल यजुर्वेद वाजसनेय संहिता में रुद्र की भगिनी अंबिका का उल्लेख इस प्रकार है—हे रुद्र ! अपनी भगिनी अंबिका के साथ हमारा दिया हुआ भाग ग्रहण करो। इससे जाना जाता है कि शत्रुओं के विनाश के लिए जिस प्रकार प्राचीन आर्यगण रुद्र नामक क्रूर देवता का स्मरण करते थे उसी प्रकार उनकी भगिनी अंबिका का भी करते थे। वैदिक काल में अंबिका रुद्र की भगिनी ही मानी जाती थी। तलवकार (केन) उपनिषद् में यह आख्यायिका है—एक बार देवताओं ने समझा कि विजय हमारी ही शक्ति से हुई है। इस भ्रम को मिटाने के लिए ब्रह्म यक्ष के रूप में दिखाई पड़ा, पर देवताओं ने उसे पहचाना नहीं। हाल-चाल लेने के लिए पहले अग्नि उसके पास गए। यक्ष ने पूछा 'तुम कौन हो ?' अग्नि ने कहा 'मै' अग्नि हूँ और सब कुछ भस्म कर सकता हूँ'। उस पर उस यक्ष ने एक तिनका रख दिया और कहा 'इसे भस्म करो'। अग्नि ने बहुत जोर मारा पर तिनका ज्यों का त्यों रहा। इसी प्रकार वायु देवता भी गए। वे भी उस तिनके को न उड़ा सके। तब सब देवताओं ने इंद्र से कहा कि इस यक्ष का पता लेना चाहिए कि यह कौन है। जब इंद्र गए तब वह अंतर्धान हो गया। थोड़ी देर पीछे एक स्त्री प्रकट हो गई जो 'उमा हेमवती' देवी थी, इंद्र के पूछने पर उमा हेमवती ने बतलाया कि यक्ष ब्रह्म था, उसकी विजय से तुम्हें महत्व मिला है, तब इंद्र आदि देवताओं ने ब्रह्म को जाना, अध्यात्म पक्षवाले 'उमा हेमवती' से ब्रह्म विद्या का ग्रहण करते हैं, तैत्तिरीय आरण्यक के एक मंत्र में 'दुर्गादेवीं' शरणमहं प्रपद्ये वाक्य आया है और एक स्थान पर गायत्री छंद का एक मंत्र है जिसे सायण ने 'दुर्गा गायत्री' कहा है, देवी भागवत में देवी की उत्पत्ति के संबंध में कथा इस प्रकार है—महिषासुर से परास्त होकर सब देवता ब्रह्मा के पास गए। ब्रह्मा शिव तथा देवताओं के साथ विष्णु के पास गए, विष्णु ने कहा के महिषासुर के मारने का उपाय यही है कि सब देवता अपनी स्त्रियों से मिलकर अपना थोड़ा-थोड़ा तेज निकालें, सबके तेज समूह से एक स्त्री निकलेगी जो उस असुर का वध करेगी। महिषासुर को वर था कि वह किसी पुरुष के हाथ से न मरेगा। विष्णु के आज्ञानुसार ब्रह्मा ने अपने मुँह से रक्त वर्ण का, शिव ने रौप्य वर्ण का विष्णु ने नील वर्ण का और इंद्र ने विचित्र वर्ण का, इसी प्रकार सब देवताओं ने अपना-अपना तेज निकाला और एक तेजस्वरूपा देवी प्रकट हुई, जिसने उस असुर का संहार किया।

    उदाहरण
    . नवरात्र में लोग जगह-जगह दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते हैं।

  • नौ वर्ष की कन्या
  • नील का पौधा, नीली
  • एक प्रकार की बेल जिसके फूल सफ़ेद और नीले रंग के होते हैं, अपराजिता, कौवाठोंठी
  • एक छोटा काला पक्षी, श्यामा पक्षी
  • एक रागिनी जो गौरी, मालश्री, सारंग और लीलावती के योग से बनी है

दुर्गा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

दुर्गा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुर्गा, आद्याशक्ति

दुर्गा के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • आदि शक्ति के रूप में मान्यता प्राप्त सिंहवाहिनी एक प्रख्यात देवी, दुर्ग (क़िला) राक्षस का विनाश करने वाली आठ हाथों की मुंडधारिणी देवी
  • नौ बर्ष की कन्या कुमारी जो नेपाल में नंदा के नाम से पूजी जाती है

दुर्गा के बुंदेली अर्थ

दुरगा

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • भवानी, पार्वती, शक्ति, महामाया

दुर्गा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक भगवती
  • दुर्गासप्तशती नामक पोथी

Noun, Feminine

  • a goddess
  • a book on the myth of durgaa

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा