एकांत

एकांत के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

एकांत के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • अकेला
  • अलग
  • एक ही ओर लगा हुआ

एकांत के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • exclusive

Noun, Masculine

  • solitude
  • seclusion

एकांत के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • जहाँ कोई व्यक्ति न रहता हो या व्यक्तियों की संख्या बहुत ही कम हो, जो निर्जन या सूना हो, अलग, पृथक्, अकेला

    उदाहरण
    . महात्माजी एकांत में रहना पसंद करते हैं।

  • अत्यंत, बिल्कुल, नितांत, अति
  • पूरी तरह से किसी एक ही पक्ष में रहने वाला या किसी नियम, निष्ठा आदि का पालन करने वाला, एक को छोड़ और किसी ओर ध्यान न देने वाला, एकनिष्ठ, जैसे—दुर्गा या शिव का एकांत भक्त
  • अपवाद रहित, निरपवाद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जहाँ कोई न हो, निर्जन स्थान, सूना स्थान

    उदाहरण
    . कुछ लोग एकांत में निवास करना पसंद करते हैं।

  • अकेलापन, तनहाई

एकांत के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

एकांत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सुनसान जगह

एकांत के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • निर्जन

Adjective

  • isolated, lonely

एकांत के बुंदेली अर्थ

एकान्त

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • अकेला, सुनसान

एकांत के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • अकेला
  • अत्यंत, नितांत

    उदाहरण
    . गोपिन सों एकान्त कहोने बांधि विरह की पारि।

  • एक ही ओर लगा हुआ, एकनिष्ठ
  • निरपवाद

एकांत के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एकांतिक, सूना, निर्जन स्थान, बस्ती या कोलाहल से दूर शांत जगह

एकांत के मैथिली अर्थ

एकान्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निर्जन स्थान

Noun, Masculine

  • lonely place, solitude

अन्य भारतीय भाषाओं में एकांत के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

तख़्लिया - تلخیاں

सुनसान - سنسان

यकसू - یکسو

तनहाई - تنہائی

पंजाबी अर्थ :

इकांत - ਇਕਾਂਤ

सुंव - ਸੁੰਵ

सुन्नी थां - ਸੁੱਨੀ ਥਾਂ

गुजराती अर्थ :

एकांत - એકાંત

एकलुं - એકલું

एकाकी - એકાકી

निर्जन - નિર્જન

सूनुं - સૂનું

निर्जन स्थान - નિર્જન સ્થાન

कोंकणी अर्थ :

एकांत

निर्जन स्थान

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा